वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के फ़ायदे हैं बेहद ख़ास! क्या जानते हैं आप?

क्या आप नहीं जानते कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने के फ़ायदे? तो चलिए हम बताते हैं आपको इन फ़ायदों के बारे में।

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

Does your semi-automatic take too long to wash? Upgrade to an automatic washing machine

वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने में मेहनत और समय दोनों ही कम लगता है। ख़ैर, यह बात तो सभी जानते हैं, बेशक़ आप भी जानते होंगे। लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि इसके अलावा वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के और क्या फ़ायदे हैं? अगर नहीं! तो चलिए जानते हैं।

हां, मगर ध्यान रहे कि कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने से पहले कपड़े पर लगे केयर लेबल को ज़रूर पढ़ें। अगर लेबल पर मशीन वॉश लिखा है, तो ही कपड़े को मशीन में धोएं। नहीं तो आपके कपड़े ख़राब हो सकते हैं।

**** Add Top Tip Copy here!

१) बेहतर सफ़ाई

आप जब कपड़ों को हाथ से धोते हैं, तब हो सकता है कि वो पूरी तरह से साफ़ न हों। साथ ही कपड़े धोने के लिए ज़्यादा मेहनत भी करनी पड़ती है और अगर कपड़े वज़नदार हो तो मेहनत बढ़ जाती है। पर वहीं अगर आप वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धोते हैं, तो इन पर लगी गंदगी, मैल आसानी से साफ़ हो जाती है। ऐसे में अगर आप ‘सोने पर सुहाग’ चाहते हैं तो कपड़ों की बेहतरीन सफ़ाई के लिए सर्फ़ एक्सेल मैटिक लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे ख़ासकर वॉशिंग मशीन के लिए बनाया गया है। यह पानी में आसानी से घुलता है और कपड़ों की अच्छी तरह से सफ़ाई भी करता है 

विज्ञापन
Surf Excel Matic Liquid

२) कपड़ों की देखभाल

वॉशिंग मशीन में अलग-अलग कपड़ों को धोने के लिए कई तरह की सेटिंग्स दी गई होती है, जैसे साड़ी धोने के लिए अलग, जीन्स के लिए अलग तो कंबल-रज़ाई आदि के लिए अलग। इन सेटिंग्स का इस्तेमाल कर आप न सिर्फ़ कपड़ों पर लगी गंदगी और मैल को साफ़ कर सकते हैं बल्कि कपड़ों की कोमलता को बरक़रार भी रख सकते हैं।

Health Warning

**** Add copy if Health warning needed

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

३) समय की बचत

कपड़ों को हाथ से धोते वक़्त आप एक-एक कपड़ा धोते हैं। नतीजतन सारे कपड़ों को धोने में ज़्यादा समय लगता है। पर आप अगर वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो आप कई सारे कपड़ों को एकसाथ मशीन में धो सकते हैं। इससे कपड़ों की सफ़ाई के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। 

४) कम मेहनत

हाथ से कपड़ों को धोते वक़्त उन्हें पानी में खंगालने और निचोड़ने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जो काफ़ी थकाने वाला काम है। जबकि वॉशिंग मशीन की बात करें तो मशीन कपड़ों को धोने, खंगालने के साथ सुखाती भी है। इस वजह से आप कम मेहनत में आसानी से ढेर सारे कपड़े धो और सूखा लेते हैं।  

तो वॉशिंग मशीन में कपड़े धोना है ना फ़ायदेमंद, तो बताएं कब ला रहे हैं आप वॉशिंग मशीन अपने घर! 

Safety Warning

**** Add copy if needed

मूल रूप से प्रकाशित