आपकी कमर में रहता है दर्द? तो कपड़े धोने के लिए टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन लाएं घर!

क्या कमर दर्द की वजह से आपको कपड़े धोने में होती है परेशानी? तो घर लाएं टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन और कपड़े धोने के काम को बनाएं आसान!

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन खरीदने के फ़ायदे | गेट सेट क्लीन

वैसे तो बाज़ार में फ्रंट-लोडिंग और टॉप-लोडिंग दोनों ही तरह की वॉशिंग मशीन उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आपकी कमर में दर्द रहता है, जिसकी वजह से आपको झुकने और बैठने में तकलीफ़ होती है, तो आपके लिए टॉप-लोडिंग वाशिंग मशीन सबसे सही रहेगी। आख़िर क्यों? चलिए जानते हैं।

१) धोने में आसानी

अगर आपकी कमर में दर्द रहता है, तो आपके लिए टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन सबसे अच्छी रहेगी। दूसरी वॉशिंग मशीनों में कपड़े धोना इस मशीन के मुक़ाबले थोड़ा मुश्किल होता है। फिर चाहे वो सेमी-ऑटोमैटिक मशीन हो या फिर फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन। 

१) सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में दो ड्रम होते हैं, जिसकी वजह से आपको एक ड्रम में कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए दूसरे ड्रम में डालना पड़ता है। इस वजह से आपको अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

विज्ञापन
Surf Excel Matic Liquid

२) फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन

वहीं, फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन में कपड़े डालने, डिटर्जेंट डालने और फिर कपड़े निकालने के लिए आपको बार-बार झुकना पड़ता है। जबकि टॉप-लेडिंग वॉशिंग मशीन में न तो आपको कपड़े धोने और सुखाने के लिए बार-बार इन्हें निकालने-डालने की ज़रूरत होती है और न ही बार-बार झुकना पड़ता है। इस मशीन में सिर्फ़ एक बार में आपको ऊपर से कपड़े डालने होते हैं और एक ही ड्रम में कपड़े धुलते और सूखते भी हैं। 

२) कम समय

सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़ों को सुखाने के लिए अलग ड्रम होता है, जिसके लिए आपको अलग से मेहनत करनी पड़ती है। इसके अलावा समय भी अधिक लगता है, क्योंकि इस मशीन में कपड़ों को सुखाने वाला ड्रम छोटा होता है। इस वजह से आप एकसाथ जितने कपड़े धोते हैं उन सबको सुखा नहीं सकते। इसके लिए आपको थोड़े-थोड़े कपड़े ड्रायर ड्रम में डालकर सुखाने पड़ते हैं। इसलिए इसमें समय भी अधिक लगता है और साथ ही आपको कपड़ों को सुखाने के लिए ज़्यादा देर तक खड़े भी रहना पड़ता है, जिसकी वजह से आपका कमर दर्द बढ़ सकता है।

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन में आपको ऐसा कुछ भी नहीं करना पड़ता है। बस एक बार मशीन में कपड़े डालिए और मशीन उन सभी कपड़ों को धोकर सुखा भी देती है। इसलिए टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन आपके लिए सबसे सही विकल्प है।

तो अब आप समझ ही गए होंगे कि अगर आपकी कमर में दर्द रहता है तो टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन आपके लिए क्यों बेहतर विकल्प है! ऐसे में यदि आपने टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन ख़रीदने का मन बना लिया है तो इसमें कपड़ों की अच्छी धुलाई के लिए आप सर्फ़ एक्सेल मैटिक लिक्विड टॉप लोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे ख़ासकर टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन के लिए ही बनाया गया है। यह पानी में आसानी से घुलता है और कपड़ों पर सफ़ेद दाग़ नहीं छोड़ता। इस्तेमाल से पहले पैक पर लिखे हुए निर्देशों को पढ़ें और उनका हमेशा पालन करें।

मूल रूप से प्रकाशित