जानें आख़िर कौन-सी है वो वॉशिंग मशीन, जिससे कम आएगा बिजली का बिल!

‘सोने पर सुहाग’ चाहते हैं तो आज ही घर ले आएं ऐसी वॉशिंग मशीन जिससे कपड़े भी हों साफ़ और कम आए बिजली का बिल।

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

कौनसी वॉशिंग मशीन से बिजली का बिल कम आएगा | गेट सेट क्लीन

कपड़े धोने में लगनेवाले समय को बचाने और शारीरिक थकान से बचने के लिए वॉशिंग मशीन की ख़रीददारी समझदारी भरा काम है। वैसे वॉशिंग मशीन ख़रीदने के बाद आप इस परेशानी से बच तो जाते हैं, लेकिन कहीं न कहीं अधिक बिजली का बिल आने का डर भी बना रहता है। तो चलिए आज कुछ ऐसी वॉशिंग मशीन के बारे में जानते हैं जिनके इस्तेमाल में बिजली कम ख़र्च होती है।

अपनी वॉशिंग मशीन की उम्र बढ़ाने के लिए साधारण डिटर्जेंट की जगह आप सर्फ़ एक्सेल मैटिक लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पानी में आसानी से घुल जाता है और मशीन में किसी भी तरह के कण भी नहीं छोड़ता।

१) सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में दो ड्रम होते हैं, वॉशर और ड्रायर। यह अन्य वॉशिंग मशीन से सस्ती होती है। वॉशर में आप बाल्टी की मदद से ऊपर से पानी डाल सकते हैं और कम से कम समय में मशीन चालू कर सकते हैं। सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में वॉश के दौरान लगातार पानी के प्रवाह की ज़रूरत भी नहीं होती है। इतना ही नहीं, ये अपनी वॉश सायकल को पूरा करने के लिए भी बहुत कम समय लेती है, नतीजतन बिजली भी कम ख़र्च होती है।  

२) टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन

टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन में एक ही ड्रम होता है, जिसमें कपड़े धुलते भी हैं और सूखते भी हैं। टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन आधुनिक तकनीक से लैस होती है। ऐसी वॉशिंग मशीन में वॉश के दौरान पानी का लगातार प्रवाह होना ज़रूरी है। पानी के लगातार प्रवाह के लिए मशीन को चालू भी रखना ज़रूरी है, इसलिए ऐसी मशीन ज़्यादा बिजली लेती है। इसके अलावा ये अपने वॉश सायकल को पूरा करने के लिए भी बहुत अधिक समय लेती है। जिससे बिजली ख़र्च का सिलसिला भी जारी रहता है।

विज्ञापन
Surf Excel Matic Liquid

३) फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन

फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन में भी टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन की तरह एक ही ड्रम होता है, जिसमें आप कपड़े को धो और सूखा भी सकते हैं। फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन, टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन की अपेक्षा अधिक आधुनिक होती है। इसमें भी वॉश सायकल के दौरान लगातार पानी के प्रवाह की आवश्यकता होती है। वैसे यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन से ज़्यादा और टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन से कम बिजली का इस्तेमाल करती है।

इस तरह आप कम बिजली का इस्तेमाल करने वाली सही वॉशिंग मशीन का चुनाव कर सकते हैं।

मूल रूप से प्रकाशित