वॉशिंग मशीन में इन ५ चीज़ों को न करें वॉश ताकि मशीन चले सालों साल!

मानाकि वॉशिंग मशीन कपड़े धोने के लिए बनी है, लेकिन आप मशीन में कुछ कपड़ों को नहीं धो सकते हैं। आइए, जानें मशीन में किन ५ चीज़ों को नहीं धो सकते हैं ।

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

कौन सी ५ चीजें जो आपको अपनी वॉशिंग मशीन में कभी नहीं रखनी चाहिए | गेट सेट क्लीन

वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धोना आसान होता है, इसके लिए बस कुछ कपड़ों और लिक्विड डिटर्जेंट को वॉशिंग मशीन में डालें और फिर मशीन को चलाएं। लेकिन कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिनकी गिनती भले कपड़ों में की जाती है, लेकिन इन्हें वॉशिंग मशीन में धोया नहीं जा सकता या ये कहें कि इन्हें मशीन में डालने से मशीन ख़राब भी हो सकती है। तो चलिए, जानते हैं वो ५ चीज़ें कौन-सी हैं।

कपड़ों को धोते समय सर्फ़ एक्सेल मैटिक लिक्विड जैसे लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करना सबसे अच्छा है। लिक्विड होने की वजह से यह पूरी तरह से पानी में घुल जाता है और मशीन में कोई अवशेष भी नहीं छोड़ता है।

१) फोम पिलो

आप मशीन में पिलो कवर धो सकते हैं, लेकिन ग़लती से भी पिलो ख़ासकर सॉलिड फोम पिलो को न धोएं। मशीन के घूमने पर फोम टूटकर बिखर सकता है और इसके छोटे-छोटे टुकड़े मशीन में फंस सकते हैं। यानी इससे पिलो और मशीन दोनों को नुक़सान पहुंच सकता है।

२) जानवरों के बाल लगे कपड़े

अगर आपके घर में कुत्ते–बिल्ली जैसे पालतू जानवर हैं, तो अनुमम आपके सभी कपड़ों पर उनके बाल लगे हुए मिल ही जाएंगे। ऐसे में अगर आप अपने कपड़ों से बाल को बिना अलग किए हुए मशीन में धोते हैं तो मशीन के ड्रेन पाइप को जाम हो जाएगी। जिससे मशीन की गति धीमी हो सकती है। अगर आप इन्हें मशीन में धोना चाहते हैं तो पहले लिंट रोलर की मदद से सारे बाल निकालें फिर इन कपड़ों को मशीन में डालें।

विज्ञापन
Surf Excel Matic Liquid

३) हुक्स वाले ब्रा

ब्रा में लगे हुक्स दूसरे कपड़ों में फंस कर उन कपड़ों को भी ख़राब कर सकते हैं। साथ ही ये मशीन के सिलिंडर में भी अटक सकते हैं। इससे मशीन को नुक़सान पहुंच सकता है। इसलिए हुक्स वाले ब्रा को वॉशिंग मशीन में धोने से पहले उन्हें लांड्री बैग या मेश बैग में भरें और फिर धोएं।

४) लेस और एम्ब्रॉयडरीवाले कपड़े

महंगे डिज़ाइनर कपड़ों के साथ ही हैवी एम्ब्रॉयडरी और लेस लगे हुए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में न डालें। मशीन के तेज़ चलने से एम्ब्रॉयडरी ख़राब हो सकती है और लेस के खुलने का डर भी होता है।

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

५) ज्वलनशील चीज़ों के दाग़ वाले कपड़े

अगर आपके किसी कपड़े में ग्रीस, केरोसिन,  कोल्ड ड्रिंक  जैसी  ज्वलनशील चीज़ों के ताज़े दाग़ लगे हैं तो इन्हें मशीन में धोने से बचें।  दाग़ युक्त इन कपड़ों को मशीन में धोने के दौरान ड्रायर की तेज़ गर्मी से इन कपड़ों में आग पकड़ सकती है इसलिए पहले दाग़ को पानी से अच्छी तरह साफ़ कर लें फिर मशीन में डालें।

बेशक़ अब आप जान गए होंगे कि किन चीज़ों को वॉशिंग मशीन में धोने से बचना चाहिए।

मूल रूप से प्रकाशित