अपने सफ़ेद मोजे रखें बिल्कुल सफ़ेद, बस अपनाएं ये घरेलू उपाय!

सफ़ेद मोजे जितने सुंदर दिखते हैं उतने ही जल्दी गंदे हो जाते है। पर आप इन स्टेप्स की मदद से मोजों को हमेशा सफ़ेद रख सकते हैं।

अपडेट किया गया 25 अगस्त 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

Quick Solution to Restore the Brightness of Your White Socks लॉन्ड्री

सफ़ेद कपड़ों की सफ़ेदी को बनाए रखना आसान नहीं होता, उस पर भी अगर बात सफ़ेद मोजों की हो तो मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं। पेश हैं कुछ आसान स्टेप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने सफ़ेद मोजों को हर बार बिल्कुल सफ़ेद पाएंगे। 

१) गुनगुना पानी

आधा बाल्टी गुनगुना पानी लें, इसमें २ कप डिटर्जेंट डालें। दोनों को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें मोजों को डालें। आधे घंटे के लिए यूंही छोड़ दें। अब मुलायम ब्रश से मोजों को घिसे और फिर साफ़ पानी से धोएं। 

२) नींबू 

नींबू कपड़ों की सफ़ेदी बरक़रार रखने में मदद करता है। इसलिए आधा बाल्टी गुनगुना पानी लें और इसमें एक नींबू को काट कर निचोड़ें। अब दोनों को अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद मोजे को इसमें भिगोएं और ४० मिनट के लिए यूंही छोड़ दें। अब साफ़ पानी से मोजे को धोएं और धूप में सुखाएं। 

३) बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा भी मोजे की सफ़ेदी को कायम रख सकता है। इसलिए आधा बाल्टी गुनगुना पानी लें और इसमें २ चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब दोनों को अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद मोजे को तैयार घोल में भिगोएं और २५ मिनट के लिए यूंही छोड़ दें। अब मुलायम ब्रश से मोजे को साफ़ करें और सादे पानी से अच्छी तरह धोएं। फिर सुखाएं। 

४) विनेगर 

आधे बाल्टी पानी में २ बड़े चम्मच विनेगर डालें। अब इसे अच्छी तरह मिलाएं। मोजों को बाल्टी में डालें और ३० मिनट के लिए यूंही छोड़ दें। अब दोबारा घोल बनाएं। कपभर गुनगुने पानी में १ बड़ा चम्मच डिशवॉश लिक्विड अच्छी तरह मिलाएं। घोल को मोजे पर डालें और मुलायम ब्रश से रगड़ें। अब पानी से धोएं।

यक़ीन करें, इन टिप्स को अपनाकर आपके सफ़ेद मोजे चमकने लगेंगे।

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट