कीचड़ से ख़राब हुई कॉटन की चनिया चोली? इन स्टेप्स को बनाएं अपनी हमजोली!

नवरात्रि में गरबा के दौरान पहनी थी कॉटन की चनिया चोली? क्या चनिया ने खेली कीचड़ की होली? दाग़ की वजह से सिर दर्द की न लें गोली, इन स्टेप्स को बनाएं अपनी हमजोली।

अपडेट किया गया 21 जुलाई 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

How to Clean Mud Stains from Your Cotton Chaniya Choli लॉन्ड्री

नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए क्या आपने कॉटन की चनिया चोली पहनी थी? क्या उसी वक़्त बारिश होने से मैदान की मिट्टी कीचड़ से भर गई तो बेशक़ आपकी चनिया चोली में कीचड़ के दाग़ लग गए होंगे। तो चलिए, जानते हैं कीचड़ के दाग़ को अपनी चनिया चोली से किस तरह आप हटा सकते हैं।

अगर चनिया चोली पर लगी ज़री पर कीचड़ का दाग़ लग जाए, तो इसे छुड़ाने के लिए स्पंज का इस्तेमाल करें।

स्टेप १:

चनिया चोली या किसी भी कपड़े पर यदि कीचड़ लग जाए तो इसे साफ़ करने की जल्दबाज़ी न करें। अगर आप इसे तुरंत साफ़ करेंगे तो कीचड़ कपड़े पर फैल सकता है। इसलिए पहले कीचड़ को सूखने दें। जब ये अच्छी तरह सूख जाए तब इसे हटाएं।

स्टेप २ :

कीचड़ जब पूरी तरह सूख जाए, तब चम्मच या फिर बिना धारवाले चाकू से कीचड़ को कुरेदते हुए निकालें। आप चाहें तो ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पर ध्यान रहे ज़्यादा ज़ोर न लगाएं, इससे कपड़ा फट सकता है।

स्टेप ३ :

अब आधे टप गुनगुने पानी में ५ छोटा चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट या फिर माइल्ड डिटर्जेंट मिलाएं। अब इसमें कपड़े को १५ मिनट के लिए डुबोकर रखें। ध्यान रहे सूखा कीचड़ पूरी तरह से निकाल गया हो।

स्टेप ४ :

अब चनिया चोली को बाहर निकालें और दाग़ पर २-३ बूंद डिशवॉश जेल डालें। अगर दाग़ ज़्यादा है तो डिशवॉश जेल की मात्रा बढ़ाएं। अब ब्रश की मदद से दाग़ को रगड़ते हुए छुड़ाएं। इससे सारे दाग़ छूट जाएंगे।

स्टेप ५ :

अब चनिया चोली को साधारण तरीक़े से मशीन में या हाथ से धोएं।

तो आपकी चनिया चोली अगली नवरात्रि में पहनने के लिए तैयार है।

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट