गहरे रंग के कपड़ों से ऑइल-बेस्ड पेन्ट के दाग कैसे छुड़ाएँ?

ऑइल-बेस्ड पेन्ट के दागों को साफ़ करना बड़ी टेढ़ी खीर है. लेकिन ये खीर भी पक्की सोच और कुछ स्मार्ट तरकीबों से बनाई जा सकती है|

अपडेट किया गया 25 अगस्त 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

did-your-kid-spill-a-ton-of-paint-on-your-curtains लॉन्ड्री

क्या आपके कपड़ों पर ऑइल-बेस्ड पेन्ट लग गया है? तो इतनी सी बात से घबराइए मत| ऐसे दागों से छुटकारा पाने के लिए इस कदम-दर-कदम मार्गदर्शिका को संभालकर रखिए|

कुछ ऑइल-बेस्ड पेन्ट नहीं निकलते हैं|अगर इस विधि से दाग हलके नहीं होते हैं तो समझ लीजिए कि ये दाग स्थाई हैं.|अगर पहली कोशिश में दाग हलके हो जाते हैं, तभी इसे दोहराना ठीक रहता है|

स्टेप 1 :

सॉल्वेन्ट| इनका इस्तेमाल बुनियादी तौर पर कपड़े से पेन्ट को घोलकर निकालने के लिए किया जाता है| कोई थिनर या टर्पेन्टाइन की कैन लीजिए जो किसी भी हार्डवेयर की दुकान पर आसानी से मिल जाती है|

स्टेप 2 :

उपयोग| दाग वाले हिस्से के नीचे एक सूखा तौलिया रखें और कपड़े पर पेन्ट थिनर सीधे लगाएँ| इससे दाग को जल्दी निकालने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें पूरे कपड़े पर दाग को रगड़ने की ज़रूरत नहीं होती है|

स्टेप 3 :

रगड़ें| किसी रुई के गोले या ब्रश की मदद से दाग को रगड़ें| सॉल्वेंट सूख जाने के बाद स्टेप 2 को फिर से दोहराएँ और दाग से आसानी से छुटकारा पाएँ|

स्टेप 4 :

आखिर में| इसे साफ़ पानी में पूरी तरह से धो लें और दाग वाली जगह को किसी साबुन या लिक्विड डिटर्जेन्ट से रगड़ें| इसे फिर से पानी से धो लें और साफ़ कर लें|

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट