खारे पानी में कपड़ों को धोने से उन पर बेहद आसानी से पीले दाग़ लग जाते हैं। अगर आपके कपड़ों पर ऐसे दाग़ हैं, तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं। चलिए जानते हैं कपड़ों की देखभाल के साथ दाग़ से कैसे छुटकारा पाएं।
१) सफ़ेद कपड़े
सफ़ेद कपड़ों पर लगे खारे पानी के पीले दाग़ को दूर करने के लिए आधे बाल्टी गुनगुने पानी में १/४ कप ब्लीच मिलाकर घोल तैयार करें। तैयार घोल में १० मिनट तक कपड़ों को भिगोकर रखें। फिर इन्हें सामान्य तौर पर धोएं। इससे दाग़ ग़ायब होंगे। अगर अभी भी कपड़ों पर दाग़ दिख रहे हैं, तो इस प्रकिया को दोहराएं। साथ ही ब्लीच का इस्तेमाल करते वक़्त हाथों में दस्ताने पहनना न भूले।
२) रंगीन कपड़े
रंगीन कपड़ों पर लगे खारे पानी के दाग़ को साफ़ करने के लिए आधे बाल्टी पानी में १ कप डिस्टिल विनेगर मिलाकर घोल तैयार करें। घोल में कपड़ों को ३० मिनट तक भिगोकर रखें। अगर आप कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं तो सामान्य सायकल पर ३ छोटे चम्मच सर्फ़ एक्सेल मैटिक डिटर्जेंट मिलाकर कपड़ों को धोएं। यह पानी में आसानीसे घुलता है और कपड़ों की कोमलता से सफ़ाई करता है। इस तरह आपके सभी रंगीन कपड़ों से खारे पानी के दाग़ छू हो जाएंगे।

३) अन्य प्रकार के कपड़े
आधे बाल्टी गुनगुने पानी में १ बड़ा चम्मच डिटर्जेंट और १ कप विनेगर मिलाकर घोल तैयार करें। कपड़ों को घोल में १२ घंटे के लिए भिगोकर रखें। अब वॉशिंग मशीन में सर्फ़ एक्सेल मैटिक डिटर्जेंट मिलाकर सामान्य सायकल पर कपड़ों को धोएं। साथ ही रिंस सायकल के दौरान मशीन में १ कप फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर डालें।
क्यों, दाग़ हो गए ना छू? तो कहें हमें थैंक्यू!