पूजा के दौरान दीये से लेकर मोमबत्ती, फूल आदि का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए टेबल पर बिछे कपड़े पर घी, तेल से लेकर फूल के दाग़ भी साफ़ नज़र आते हैं। इनकी सफ़ाई के लिए आप इस तरह के पैंतरे अपना सकते हैं।
तेल या घी के धब्बे
सबसे पहले जहां तेल का निशान है, वहां टिशू पेपर रखें। फिर उसे दोनों तरफ़ से दबाएं ताकि टिशू पेपर ज़्यादा से ज़्यादा तेल या घी सोख ले। इसके बाद डिशवॉश लिक्विड की कुछ बूंद सीधे-सीधे दाग़वाली जगह पर टपकाएं। इसे ५ से १० मिनट यूं ही रहने दें। फिर साफ़ पानी से सामान्य तौर पर धोएं। जब दाग़ हट जाए तो कपड़े पर लगे लेबल को पढ़कर इसे वॉशिंग मशीन में सामान्य सायकल पर धोएं।
मोमबत्ती के मोम और दाग़
कपड़े से मोम के दाग़ को हटाने के लिए सबसे पहले कपड़े पर जहां मोम लगी है उसे चाकू की मदद से कुरेदें। फिर टिशू पेपर से उस जगह को साफ़ करें। इसके बाद टिशू पेपर को कपड़े पर लगे वैक्स के दाग़ के नीचे और दूसरे को वैक्स के दाग़ के ऊपर रखें। फिर कम तापमान पर प्रेस को गर्म करें और टिशू पेपर पर हल्के से घुमाएं। ऐसा करने से कपड़े से दाग़ के निशान चले जाएंगे।

फूल के दाग़
कपड़े पर अगर फूलों के दाग़ हैं तो इसे छुड़ाने के लिए सबसे पहले बाउल में ३ चम्मच सफ़ेद विनेगर, ३ चम्मच पानी और १ चम्मच लिक्विड डिशवॉश डालें और इन्हें अच्छी तरह मिलाएं। अब दाग़ वाले हिस्से को बाउल में डुबोएं या फिर तैयार घोल को दाग़ पर उढेल दें। इसे ३० मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब टूथब्रश की मदद से दाग़ वाले हिस्से को रगड़कर छुड़ाएं। इससे दाग़ निकल जाएंगे।
चंदन- कुमकुम के दाग़
कपड़े से चंदन के दाग़ को मिटाने के लिए बाउल में ३ चम्मच विनेगर, ३ चम्मच पानी और १ चम्मच लिक्विड डिशवॉश डालकर मिलाएं। अब दाग़ वाले हिस्से को बाउल में ३० मिनट के लिए भिगोकर रखें। अब टूथब्रश से दाग़ वाले हिस्से को रगड़ें। इसी तरह अगर कपड़े पर कुमकुम के दाग़ लग जाए तो बाउलभर गुनगुना पानी लें। उसमें १ चम्मच डिशवॉश लिक्विड डालें और दाग़ वाले हिस्से को बाउल में ३० मिनट के लिए भिगोकर रखें। अब टूथब्रश की मदद से दाग़ को रगड़ें। इससे दाग़ चला जाएगा।
क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?
0 वोट
इस तरह आपके पूजा टेबल का कपड़ा दशहरे की पूजा के लिए तैयार है!