कपड़े पर गलती से चल गया मार्कर, तो दाग़ को ऐसे करें छूमंतर!

आपके किसी ख़ास कपड़े पर मार्कर का दाग़ लग गया है? तो कपड़े को अलग रखने की बजाय दाग़ को इन स्टेप्स की मदद से हटाएं।

अपडेट किया गया 25 अगस्त 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

Get Rid of Marker Stains From Your Clothes With This Easy Method! लॉन्ड्री

जब कभी ग़लती से कपड़े पर मार्कर चल जाता है, तब इसके दाग़ को मिटाना मुश्किल हो जाता है। पर आप इन आसान स्टेप्स को अपनाकर मार्कर के दाग़ साफ़ कर सकते हैं।

स्टेप १: भिगोएं

मार्कर के दाग़ को साफ़ करने के लिए सबसे पहले कपड़े को १० मिनट के लिए बाल्टीभर गुनगने पानी में भिगोकर रखें। इससे दाग़ साफ़ करने में आसानी होगी।  

स्टेप २: नींबू निचोड़ें

नींबू को बीच से काटें। फिर नींबू को दाग़ पर निचोड़ें।   

स्टेप ३: नमक छिड़कें

नींबू निचोड़ने के बाद दाग़ पर नमक छिड़कें और इसे रगड़ें। अब इसे १५-२० मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

स्टेप ४: दाग़ को छुड़ाएं

फिर गीला स्पंज लेकर दाग़ को हल्के से छुड़ाएं। ध्यान रहे, इसे रगड़कर छुड़ाने की ग़लती न करें; इससे कपड़े का रंग फीका पड़ सकता है।

स्टेप ५: दाग़ न छूटने पर

अगर ऊपर दिए स्टेप्स को अपनाने के बाद भी दाग़ टस से मस नहीं हो रहे हैं, तो दाग़ को साफ़ करने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल करें। सबसे पहले समतल सतह पर पेपर टॉवल रखें और फिर कपड़े पर लगे दाग़ को पेपर टॉवल पर रखें। अब २ कप विनेगर और २ कप पानी मिलाकर घोल तैयार करें। फिर स्पंज को तैयार घोल में भिगोकर दाग़ पर थपथपाएं। इससे दाग़ कपड़े से निकलकर पेपर टॉवल पर लग जाएगा। दाग़ पूरी तरह से साफ़ करने के लिए पेपर टॉवल को बदलते रहें।

स्टेप ६: धोएं

अब दाग़ निकल जाने के बाद कपड़े को सामान्य तौर पर धोएं और सुखाएं।

क्यों, है ना आसान स्टेप्स दाग़ को साफ़ करने के!

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट