दिवाली के लिए करनी है परदे और बेडशीट की सफ़ाई? पेश हैं टिप्स हाई-फ़ाई!

क्या बेडशीट, पिलो कवर और परदे को साफ़ करना लगता है भारी? पेश है इन्हें धोने की कुछ ऐसी जानकारी, जो पड़ेगी गंदगी पर भारी, मानें बात हमारी।

अपडेट किया गया

अपने घर के पर्दे और बेडशीट की सफ़ाई कैसे करें | गेट सेट क्लीन

परदे, रग्स, ड्रेप्स जैसी चीज़ें आप रोज़ाना नहीं धो सकते नतीजतन इसमें धूल-मिट्टी अपना घर बना लेती हैं। इसलिए इन्हें सख़्त धुलाई की ज़रूरत पड़ती है। ऐसे में आपके काम को आसान बनाने और आपकी बेडशीट, पिलो कवर और परदे को चमकाने के लिए पेश है कुछ ख़ास उपाय।

बेडशीट, परदे, रग्स सबको एकसाथ वॉशिंग मशीन में धोने की बजाय समूह में धोएं, जैसे सारे बेडशीट एकसाथ, सारे डोरमेट्स एकसाथ, सारे रग्स एकसाथ और सारे परदे एकसाथ धोएं।

१) बेडशीट की धुलाई ऐसे करें

बेडशीट को धोने से पहले बालकनी में पहले इसे जोर से झटकें ताकि बेडशीट पर बैठी धूल उड़ जाए। दरअसल, अलग-अलग बेडशीट को धोने का तरीका भी अलग-अलग होता है, उदा॰  के लिए पॉलिस्टर फैब्रिक बेडशीट को गर्म पानी से धोएं। कॉटन बेडशीट को ठंडे पानी से धोएं। बेडशीट से चिपके कीटाणुओं को ख़त्म करने के लिए वॉशिग सायकल के दौरान १ कप विनेगर डालें। 

२) कुशन कवर को इस तरह धोएं

विज्ञापन
Surf Excel Matic Liquid

आपके सोफ़ा की शोभा बढ़ाने वाले कुशन को भी सख़्त धुलाई की ज़रूरत होती है। बेडशीट की तरह इसे धोने से पहले भी इस पर लगा लेबल एक बार पढ़ लें। अगर वॉशऐबल इन मशीन लिखा है तो ही इसे वॉशिंग मशीन में धोएं वरना इसे हाथ से धोएं। इन्हें धोने के लिए माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। इनकी कोमलता को बनाए रखने के लिए फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मशीन की बजाय इन्हें धूप में सुखाएं, वरना ये सिकुड़ सकते हैं।

३) परदे और ड्रेप्स को यूं धोएं

सबसे पहले परदों और ड्रेप्स को नीचे उतारें। अब परदों को वैक्यूम क्लीनर से साफ़ करें। इन्हें वॉशिंग मशीन में ठंडे पानी और माइल्ड डिटर्जेंट के साथ धोएं। अगर आपके घर में बीबेड परदे हैं तो इन्हें हाथ से धोएं। इसी तरह वेल्वेट के परदों को ख़ुद धोने की बजाय ड्राय  क्लीन के लिए दें।

४) रग्स और डोरमेट्स को ऐसे धोएं

रग्स और डोरमेट्स में भरपूर धूल होती है। इसलिए बेहतर होगा कि इन्हें एकसाथ धोएं मगर इनके साथ बाकी कपड़ों को धोने से बचें। इन्हें धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें इससे इसमें निहित कीटाणु ख़त्म हो जाएंगे। वॉशिंग मशीन में वॉशिंग पाउडर के साथ १ कप विनेगर भी डालें। इससे ये साफ़ धुलेंगे। अगर रग्स या डोरमेट्स व्हाइट हैं तो वॉशिंग के दौरान ब्लीच मिलाएं। इससे सफ़ेदी की चमकार बनी रहेगी।

तो इन आसान और स्मार्ट तरीक़ों से आप अपने परदे, बेडशीट, रग्स, डोरमेट्स आदि को धो सकते हैं।

मूल रूप से प्रकाशित