क्या सेमी-ऑटोमैटिक कपड़े धोने में लेती है ज़्यादा वक़्त? तो ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लाएं घर!

क्या आपके पास भी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है? जो कपड़े धोने में ज़्यादा वक़्त लेती है? तो चलिए जानते हैं ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कैसे कपड़ों को कम वक़्त में झटपट धो सकती है।

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

Does your semi-automatic take too long to wash? Upgrade to an automatic washing machine

इस बात में दो राय नहीं कि सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोने के लिए ज़्यादा वक़्त लेती है। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए नई मशीन ख़रीदने की सोच रहे हैं तो आप ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को अपने घर ला सकते हैं। आख़िर  कैसे कम समय में यह ज़्यादा कपड़े धोती है? चलिए जानते हैं। 

१) टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन

कपड़ों को धोने के लिए टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन में सेमी-ऑटोमैटिक मशीन के मुक़ाबले काफ़ी कम समय लगता है। साथ ही सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने और सुखाने के लिए दो अलग ड्रम होते हैं, जिससे कपड़ों को सुखाने में भी समय लगता है। पर टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन में एक ही ड्रम होने की वजह से आप कपड़े धो और सुखा भी सकते हैं। यही वजह है कि टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोने और सुखाने में कम समय लेती है। टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन की एक और ख़ासियत यह है कि आप इसमें सेमी-ऑटोमैटिक के मुक़ाबले एकसाथ कई सारे कपड़े धो सकते हैं। हां, मगर सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में जिस तरह आप बाल्टी से पानी भर सकते हैं, उस तरह आप टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन में नहीं भर सकते।

कपड़ों की अच्छी धुलाई के लिए टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन में आप सर्फ़ एक्सेल मैटिक लिक्विड टॉप लोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे ख़ासकर टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन के लिए ही बनाया गया है। यह पानी में आसानी से घुलता है और कपड़ों पर सफ़ेद दाग़ नहीं छोड़ता। इस्तेमाल से पहले पैक पर लिखे हुए निर्देशों को पढ़ें और उनका हमेशा पालन करें।

२) फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन

कपड़ों को धोने के लिए फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन में टॉप-लोडिंग और सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के मुक़ाबले कम समय लगता है। साथ ही फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन में एक ही ड्रम में आप कपड़ों को धोने के साथ-साथ सूखा भी सकते हैं। ऐसे में आपको बार-बार कपड़ों को एक ड्रम से दूसरे ड्रम में डालने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इससे भी आपके कपड़े जल्दी धुल जाते हैं और सूख भी जाते हैं। अगर आप फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन ख़रीदने की सोच रहे हैं, तो ध्यान में रखें कि आपके घर में पानी का प्रवाह तेज़ होना आवश्यक है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप मशीन में बाल्टी से पानी नहीं भर सकते। इतना ही नहीं, आप वॉश सायकल शुरू होने पर मशीन का दरवाज़ा भी नहीं खोल सकते।

विज्ञापन
Surf Excel Matic Liquid

कपड़ों की अच्छी धुलाई के लिए फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन में आप सर्फ़ एक्सेल मैटिक लिक्विड फ्रंट लोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे ख़ासकर फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के लिए ही बनाया गया है। यह पानी में आसानी से घुलता है और कपड़ों पर सफ़ेद दाग़ नहीं छोड़ता। इस्तेमाल से पहले पैक पर लिखे हुए निर्देशों को पढ़ें और उनका हमेशा पालन करें।

तो आज ही अपनी पसंदीदा ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन घर लाएं और कम समय में कपड़ों को धोएं और सुखाएं।

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

मूल रूप से प्रकाशित