तेल के पांच दाग़ को पांच तरीक़ों से दें मात, करें मुक़ाबले की शुरुआत!

हर घर पर दाग़ों का सबसे बड़ा कारण होता है तेल। यहां हैं घर की वह जगहें जहां सबसे ज़्यादा तेल के दाग़ होते रहते हैं और उनसे आसानी से छुटकारा पाने के कुछ असरदार तरीक़े:

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

अपने घर पर होनेवाले तेल के दागों को कैसे साफ़ करें | गेट सेट क्लीन

१) कार्पेट पर तेल

१ कप पानी में २ चम्मच बर्तन धोने का लिक्विड डालें। इसे एक साफ़ कपड़े या स्पंज से दाग़ पर लगाएं और टिशु पेपर से सोख लें। ध्यान रखें कि लिक्विड में किसी भी प्रकार का ब्लीच न हो वरना कार्पेट ख़राब हो सकता है।

बर्तन धोने का साबुन या फिर शैम्पू ,तेल के दाग़ निकालने के लिए सबसे उचित है।

२) फ़र्श पर तेल

फ़र्श पर गिरे तेल को ब्रेड के टुकड़े से सोख लें। इसके लिए आप पेपर भी ले सकते हैं। पोंछने के बाद, उस जगह पर थोड़ा पाउडर डाल कर साफ़ कर दें। अगर अभी भी चिकनाहट बाकी लगे तो बर्तन के लिक्विड को पानी में मिला कर एक कपड़े से पोंछ दें।

विज्ञापन
Surf Excel Matic Liquid

३) कपड़ों पर तेल

सबसे पहले पेपर नैपकिन से अतिरिक्त तेल को साफ़ कर दें। इसके बाद दाग़ पर चिकनाई हटाने वाले बर्तन के साबुन, या ऑइल फ्री शैम्पू लगाएं  और कुछ देर छोड़ दें। अब दाग़ पर थोड़ा एलोवेरा रगड़ें और ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।

४) किचन में तेल

कुछ बनाते समय, यदि किचन के ग्रेनाइट या मार्बल स्लैब पर तेल गिर जाए तो उसके लिए, बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें। पेस्ट को उस जगह पर लगा कर एक प्लास्टिक से ढंक कर छोड़ दें। रात भर छोड़ दें। सुबह उस जगह को धो दें।

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

५**)** सीमेंटेड फ़र्श पर तेल

सीमेंट की सतह से अगर रगड़ा जाए, तो तेल का दाग़ और फैलता जाएगा। इसलिए उस जगह पर शरीर पर लगाने वाला पाउडर या बड़ी जगह के लिए बिल्लियों का लिटर (जो आसानी से बाज़ार में मिलता है) डाल दें। रात भर छोड़कर अगले दिन उसे साफ़ कर दें। अगर कुछ चिकनाई बाकी रह जाए तो साबुन के पानी से पोंछ दें, दाग़ निकल जाएगा।

इन साधारण से लगने वाले नुस्ख़ों  को आज़मा कर देखिए, ऐसे तेल के दाग़ अब आपको कभी परेशान नहीं कर पाएंगे !

मूल रूप से प्रकाशित