चूहे कुतरते हैं वॉशिंग मशीन के तार? मशीन की सुरक्षा के लिए हो जाएं तैयार!

चूहे अगर आपकी वॉशिंग मशीन के तार को कुतर दें, तो मशीन ख़राब हो सकती है। ऐसे में वॉशिंग मशीन का ख़्याल कैसे रखें ताकि चूहे एक भी तार कुतर न पाएं? आइए, जानें।

अपडेट किया गया 25 अगस्त 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

Are rats chewing up your Washing Machine wires? Here's how you can easily protect your Washing Machine from rats! घर के अंदर

चूहे गर्म और नमी वाली जगहों को ज़्यादा पसंद करते हैं। इसलिए वो वॉशिंग मशीन के आसपास ही घूमते रहते हैं। ऐसे में बिजली के झटके से वो मर भी सकते हैं, जिससे बदबू और अन्य गंदगी भी फैल सकती है। चूहों को वॉशिंग मशीन के तारों से दूर रखने के लिए ये आसान उपाय अपनाएं। 

बिल या किसी भी तरह के छेद को बंद करने के लिए व्हाइट सीमेंट इस्तेमाल करें। इससे लंबे समय के लिए राहत मिलेगी।

१) चूहों की एंट्री पर बैन लगाएं

चूहे अक्सर खिड़कियों से और कई बार खुले दरवाजों से अंदर आते हैं। ऐसे में दरवाज़े या खिड़कियों को देर रात तक खुला न रखें। चूहे दिन के मुक़ाबले रात में ज़्यादा एक्टिव हो जाते हैं और इस समय उनके घर के अंदर आने का ख़तरा बढ़ जाता है।

 २) खुले बिल को बंद करें

अंदर आने के लिए आधा इंच का बिल भी चूहों के लिए काफ़ी है। जो वॉश बेसिन, टॉयलेट या बाथरूम के आसपास हो सकता है। घर में ऐसी जगहों का पता लगाएं और उस जगह पर फोम लैटेक्स की कोटिंग का छिड़काव करें। छोटे छेदों को स्टील वूल से बंद करें।

३) सफ़ाई पर ध्यान दें

वॉशिंग मशीन के आसपास की जगह को साफ़ और स्वच्छ रखें। मशीन के आसपास खाने-पीने की चीज़ें होना चूहों को खुला निमंत्रण देने जैसा है। इसलिए यह सुनिश्‍चित करें कि मशीन के आसपास की जगह पर खाने-पीने की चीज़ें न हों।

४) वायर केबल की हिफाज़त करें

वायर, कॉर्ड और केबल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। इसे दीवार पर टांगने के लिए क्लिप का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो इन्हें कंसील्ड सर्ज प्रोटेक्टर से भी छुपा सकते हैं। इससे वो पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। 

५) घरेलू नुस्ख़ा आज़माएं

रुई के कुछ छोटे-छोटे गोले बनाएं और उसे पेपरमिंट ऑयल में भिगोएं। अब इन्हें वॉशिंग मशीन के आसपास रखें और उन जगहों पर भी जहां चूहे दिखते हैं। इसकी महक से चूहे दूर भागते हैं। जब इनकी महक उड़ जाए तो नए गोले बनाएं।

इस तरह आप चूहों को अपनी वॉशिंग मशीन से दूर रख सकते हैं!

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट