परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार, चुनें वॉशिंग मशीन का आकार!

बाज़ार में न सिर्फ़ अलग-अलग प्रकार बल्कि कई आकार की वॉशिंग मशीन उपलब्ध है, ऐसे में आपके परिवार के लिए किस आकार की मशीन होगी परफेक्ट? चलिए जानते हैं।

अपडेट किया गया 20 फ़रवरी 2023

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

Choose the Right Washing Machine Based on Your Family Size घर के अंदर

कभी शौकिया तौर पर लोगों के घर में होनेवाली वॉशिंग मशीन आज लोगों की ज़रूरत बन गई है। टीवी, फ्रिज की तरह अब वॉशिंग मशीन भी लोग ख़रीदने लगे हैं। अगर आप भी अपने परिवार के लिए वॉशिंग मशीन ख़रीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपने परिवार के सदस्यों की संख्या देखें और उसके अनुसार वॉशिंग मशीन का आकार तय करें। भला कैसे? चलिए जानते हैं। 

१) २-४ सदस्यों के लिए

अगर आपके परिवार में २-४ लोग ही हैं, तो उनके कपड़ों को धोने के लिए ५.८ किलो की वॉशिंग मशीन बेहतर रहेगी। दरअसल, छोटे परिवार में सदस्यों की संख्या कम होने से कपड़ों की संख्या भी कम ही होती है। अत: वॉशिंग मशीन में ज़्यादा कपड़े धोने नहीं होते हैं। तो बेहतर यही होगा कि आप छोटे आकार की वॉशिंग मशीन ख़रीदें। बाज़ार में इसकी ढेरों वैरायटी उपलब्ध है।

२) ५-७ सदस्यों के लिए

यदि आपके परिवार में ज्य़ादा लोग रहते हैं, तो ज़ाहिर है आपको अधिक क्षमता वाली    वॉशिंग मशीन की ज़रूरत पड़ेगी। मान लीजिए आपके परिवार में ५-७ लोग रहते हैं, तो ये तय है कि धुलने के लिए कपड़ों की संख्या भी अधिक होगी। ऐसे में अगर आपके घर में कम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन होगी तो कपड़े अच्छी तरह नहीं धुल पाएंगे और मशीन भी ओवरलोड होने से जल्दी ख़राब हो जाएगी। इसलिए आपके परिवार के लिए ८.५ किलो वाली वॉशिंग मशीन बेहतर होगी।

३) ८-१० सदस्यों के लिए

आपके परिवार में अगर ८ से १० लोग हैं, तो आपको १२ किलो वाली वॉशिंग मशीन ख़रीदनी चाहिए। इस क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में आप आसानी से इतने लोगों के कपड़ों को धो सकते हैं। 

इस तरह आप अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार सही क्षमता वाली वॉशिंग मशीन का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा वॉशिंग मशीन लेने के बाद कपड़ों को धोने के लिए आप सर्फ़ एक्सेल मैटिक लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ख़ासकर वॉशिंग मशीन के लिए बनाया गया है।

तो अब आपको मालूम हो गया होगा कि कौन-सी वॉशिंग मशीन आपके परिवार के लिए बेस्ट है।

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट