
अपने छोटे के ऊनी कपड़ें सही तरीक़े से न धोने पर कपड़े तो ख़राब होते ही हैं, साथ ही कपड़ें ख़ुरदरे हो जाते हैं। इससे बच्चों की त्वचा को भी तकलीफ़ हो सकती है। इसलिए इन कपड़ों को मुलायम रखना बेहद ज़रूरी है। तो चलिए, जानते हैं कुछ आसान तरीक़े जिनकी मदद से आप कपड़ों को मुलायम रख सकते हैं।
१) कम धोएं
ऊनी कपड़ों को बार-बार धोना नहीं चाहिए। ऐसा करने पर कपड़ें ख़रा ब हो सकते हैं। अगर कपड़े पर कोई दाग़ लगा है, तो इन्हें धोने के बजाय सिर्फ़ दाग़ को साफ़ करें। दाग़ को साफ़ करने के लिए आप पेपर टॉवल का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेपर टॉवल को दाग़ पर रखें, इससे पेपर दाग़ सोख़ लेगा। अब पानी से दाग़ को रगड़ें इससे दाग़ साफ़ होगा। फिर इन्हें साधारण तरीक़े से सुखाएं। पेपर से दाग़ पर न रगड़ें; इससे दाग़ छूटने के बजाय गहरे होंगे।
२) कपड़ों को भिगोएं
बच्चों के कपड़े धोने से पहले बाल्टीभर ठंडे पानी में १ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार करें और इस घोल में ५-१० मिनट के लिए कपड़ों को भिगोएं। इससे कपड़ों पर जमे किटाणू ख़त्म होंगे, साथ-साथ कपड़ों की कोमलता भी बरक़रार रहेगी।

३) लेबल पढ़ें
ऊनी कपड़ों को धोने से पहले कपड़ों पर लगे वॉश केअर लेबल को ज़रूर पढ़ें और लेबल पर दी गई जानकारी के मुताबिक ही कपड़ों को धोएं। अगर लेबल पर कुछ नहीं लिखा है, तो कपड़ों को साधारण तौर पर धोएं। जैसे की ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें और साधारण सायकल पर धोएं। इससे कपड़ें कोमल रहेंगे।
४) माइल्ड डिटर्जेंट इस् तेमाल करें
छोटे बच्चों के ऊनी कपड़े धोते वक़्त हमेशा माइल्ड डिटर्जेंट इस्तेमाल करें। माइल्ड डिटर्जेंट सॉफ्ट होते हैं और कपड़ों की कोमलता को बरक़रार रखते हैं।
क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?
0 वोट
५) गुनगुने पानी से धोएं
ऊनी कपड़ों को गर्म पानी में धोने से कपड़े सिकुड़ सकते हैं। इसलिए कपड़ों को गनगुने या ठंडे पानी में धोएं। साथ ही कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोते वक़्त साधारण साइकल का इस्तेमाल करें।
६) रंग के अनुसार धोएं
ऊनी कपड़े धोते वक़्त गाढ़े और फीके रंग के कपड़ों को हमेशा अलग-अलग धोएं। इससे किसी कपड़ों पर दूसरे कपड़ों का रंग नहीं चढ़ेगा।
७) कपड़ों को सुखाएं
ऊनी कपड़े को सुखाने के लिए हैंगर का इस्तेमाल न करें। इससे कपड़े अपना आकार बदल देते हैं। इसलिए कपड़ों को सुखाने के लिए इन्हें तौलिए में लपेटें और तौलिए को हल्के हाथों से दबाएं। इससे कपड़े का अतिरिक्त पानी तौलिया सोख लेगा। इसके बाद कपड़े को समतल सतह पर रखें और सुखाएं।
इन आसान टिप्स को अपनाकर बच्च ों के कपड़ों को मुलायम बनाएं।