गहरे रंग के कपड़ों से छूट रहा है रंग? ये टिप्स होंगे संग तो नहीं छूटेंगे रंग!

क्या आप भी गहरे रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं? मगर हर बार धुलाई के दौरान उससे छूटने वाले रंग से परेशान हैं? तो अब टेंशन फ्री हो जाएं।

अपडेट किया गया

अपने गहरे रंग के कपड़ों से रंग छूटने से कैसे रोकें | गेट सेट क्लीन
विज्ञापन
Comfort core

कई बार हम कपड़ों का चुनाव उसके गहरे रंग को देखकर करते हैं, मगर जैसे-जैसे हर धुलाई के बाद उसका रंग फीका पड़ता जाता है, वैसे-वैसे उस कपड़े के प्रति हमारी रूचि भी कम होती जाती है। अगली बार आपके गहरे रंग के कपड़े से रंग न छूटे, इसलिए हम लेकर आए हैं कुछ ख़ास टिप्स।

रंगीन कपड़ों को धोने से पहले इसे नमक मिले पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें। इससे पहली बार जो रंग निकलेगा, वही आख़िर बार होगा।

१) टैग

हर कपड़े के अंदर की ओर टैग लगा होता है, जिसमें उसे किस तरह धोना है से लेकर प्रेस करने तक की जानकारी दी होती है। अत: पहले टैग को ध्यान से पढ़ें, फिर उसी के अनुसार कपड़े धोएं।

२) पानी

विज्ञापन
Comfort core

गहरे रंग के कपड़ों को गर्म पानी से धोने से उसके फैब्रिक्स टूट जाते हैं और रंग भी छूटने लगता है। इसलिए हमेशा अपने रंगीन कपड़ों को धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। ठंडा पानी रंगों को उतरने से रोकता है।

३) धुलाई

कपड़ों को धोने से पहले उन्हें रंगों के अनुसार छांटें। गहरे रंग के कपड़ों को एक ओर रखें और इन्हें साथ में धोएं। ध्यान रहे सारे कपड़े एक ही रंग के हों। समान रंगों के कारण रंग भी बरक़रार रहता है।

४) डिटर्जेंट

बाज़ार में उपलब्ध ऐसे डिटर्जेंट्स का इस्तेमाल करें, जो ख़ासतौर पर रंगीन कपड़ों के लिए ही बने हों। ये रंगों को बांधे रखने के लिए ही बने होते हैं और उनके इस्तेमाल से रंग छूटता भी नहीं है। आप चाहें तो फ़ैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

इस तरह आप इन तरक़ीबों से अपने गहरे रंग के कपड़ों को फीका पड़ने से बचा सकते हैं!

मूल रूप से प्रकाशित