ऊनी कपड़ों से दूर रहेंगे रोएं, अपनाएं ये सरल तरीक़े!

क्या ऊनी कपड़े धोने पर उनसे निकलते हैं रोएं? नहीं जानते कैसे पाएं इनसे छुटकारा? तो चलिए जानते हैं रोएं को रोकने के कुछ ख़ास टिप्स।

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

Wash Care Tips to Protect Your Woollen Clothes from Pilling
विज्ञापन
Comfort core

ऊनी कपड़े दिखने में जितने सुंदर होते हैं, उतने ही कोमल भी होते हैं। साथ ही कपड़ों को गलत तरीके से धोने पर कपड़ों से रोएं निकलते हैं। इसलिए चलिए जानते हैं कपड़ों को धोने के ख़ास और आसान तरीके,  जिनके मदद से आपके ऊनी कपड़ों से कभी रोएं नहीं निकलेंगे।

१) उल्टा करके धोएं

ऊनी कपड़ों से आसानी से रोएं निकलते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए कपड़ों को हमेशा उल्टा करके धोएं। इससे कपड़ों से रोएं नहीं निकलेंगे। साथ ही ऊनी कपड़ों को हाथ से धोने से भी कपड़ों से रोएं नहीं निकलेंगे। ऊनी कपड़ों को अगर आप वॉशिंग मशीन में धोते हैं, तो जेंटल साइकल का प्रयोग करें। इस आसान तरक़ीब से कपड़ों से रोएं नहीं निकलेंगे।

२) अलग धोएं

ऊनी कपड़ों को हमेशा अलग धोएं । अगर आप इन्हें दूसरे कपड़े, जैसे की डेनिम जीन्स या जॅकेट के साथ धोते हैं, तो ऊनी कपड़ों पर आसानी से रोएं निकलते हैं। इसलिए ऊनी कपड़ों को अलग से धोना मत भूलें।

विज्ञापन
Comfort core

३) माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें

ऊनी कपड़ों को धोते वक़्त हमेशा माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। माइल्ड डिटर्जेंट बड़े ही कोमलता से कपड़ों को साफ़ करता है, इसलिए इसका इस्तेमाल करने पर ऊनी कपड़ों से रोएं नहीं निकलते। साथ ही इससे ऊनी कपड़ों की चमक भी बरक़रार रहती है।

४) फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर का इस्तेमाल करें

ऊनी कपड़ों से रोएं न निकले, इसलिए आप फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऊनी कपड़ों को फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर में भिगोकर रखने से कपड़ों की चमक और कोमलता बरक़रार रहती है और कपड़ों से रोएं भी नहीं निकलते। ऊनी कपड़ों से रोएं दूर रखने के लिए फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर आसान और असरदार उपाय है।

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने ऊनी कपड़ों से रोएं को दूर रख सकते हैं।

मूल रूप से प्रकाशित