
कंबल के आकार और मोटाई की वजह से लोग उन्हें जल्दी धोना पसंद नहीं करते। क्या आपको भी यही लगता हैं? अगर हां तो यहां कुछ स्टेप्स हैं जिससे आप बड़ी ही आसानी से अपने कंबल को धो सकते हैं।
स्टेप १: मुलायम ब्रश
अगर आपके कंबल में धूल है, या आपका कंबल बहुत ज़्यादा दाग़दार है तो इसे साफ़ करने के लिए कपड़ें धोने वाले मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें। कंबल को समतल सतह पर फैलाएं और ऊपर से नीचे तक मुलायम ब्रश से साफ़ क रें। ब्रश से एक ही दिशा में साफ़ करें, इससे आपका कंबल खराब नहीं होगा।
स्टेप २: दाग़ का इलाज
कंबल पर लगे दाग़ का अंत करने के लिए दाग़ या कंबल के आकार अनुसार २ कप पानी में १ कप विनेगर को अच्छी तरह मिलाएं और स्प्रे बोतल में भरें। अब दाग़ वाली जगह पर बनाएं गए घोल को छिड़कें और २० मिनट के लिए इसे यूंही छोड़ दें।

स्टेप ३: कंबल की धुलाई
कंबल वॉशिंग मशीन में धो सकते है या नहीं यह जानने के लिए कंबल में लगे केयर लेबल को ध्यान से पढ़ें। अगर हां, तो मशीन में १ कप माइल्ड डिटर्जेंट अच्छी तरह मिलाएं। अब कंबल को मशीन में डालें। अगर आपके मशीन में वुल सेटिंग या कोल्ड वॉटर सेटिंग है तो कंबल को धोने के लिए उसका इस्तेमाल करें। अगर यह सेटिंग नहीं है तो साधारण सायकल का इस्तेमाल करें। अगर आप कंबल को हाथ से धो रहे हैं तो बाल्टीभर ठंडे पानी में १ कप माइल्ड डिटर्जेंट मिलाएं और कंबल को १५ मिनट के लिए बाल्टी में भिगोएं। फिर बाल्टी में ही कंबल को हाथ से रगड़ें और साफ़ पानी से खंगालें।
स्टेप ४: तौलिए में लपेटें
कंबल को सूती बेडशीट या बड़े तौलिए में लपेटें, जो कंबल के अतिरिक्त पानी को सोख लेगा।
स्टेप ५: सुखाएं
अब कंबल को किसी छांव वाली जगह में सुखाएं।
इन आसान घरेलू तरीक़ों से आप कंबल को साफ़ कर सकते हैं।