प्योर कॉटन के कपड़े को रखना है नए जैसा? तो जानें इसे सुखाने का सही तरीक़ा!

प्योर कॉटन के कपड़ों को सुखाने का तरीक़ा अन्य कपड़ों से अलग होता है, जी हां सही सुना आपने! भला कैसे? चलिए जानते हैं।

अपडेट किया गया 21 जुलाई 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

Tips to dry your pure cotton clothes the right way कपड़ों की देखभाल

प्योर कॉटन के कपड़े लगभग सभी को पसंद होते हैं। ये दिखने में जितने ज़्यादा सुंदर होते हैं, उतने ही मुलायम भी होते हैं। इसलिए इन्हें सही तरीक़े से न सुखाने पर यह जल्दी पुराने और फीके नज़र आते हैं। तो चलिए जानते हैं प्योर कॉटन के कपड़ों को कैसे सुखाते हैं।

१) केयर लेबल पढ़ें

प्योर कॉटन के कपड़ों को कैसे सुखाएं, यह जानने का सबसे आसान तरीक़ा है इस पर लगा केयर लेबल। जी हां, कपड़ों को धोने से पहले उस पर लगे केयर लेबल को ज़रूर पढ़ें। लेबल पर कपड़ों को कैसे धोएं और सुखाएं, यह जानकारी दी गई होती है। जैसे कि अगर लेबल पर 'मशीन ड्राई' लिखा है तो इन्हें मशीन में सुखाएं। साथ ही अगर लेबल पर कुछ नहीं लिखा है, तो इन्हें मशीन में न सुखाएं, इससे कपड़े ख़राब हो सकते हैं।

२) नर्म धूप में सुखाएं

प्योर कॉटन के सफ़ेद या हल्के रंग के कपड़ों को धोने के बाद हल्के से निचोड़ें। फिर इन्हें नर्म धूप में सुखाएं। कपड़ों को हल्की धूप में सुखाने से इनका रंग नहीं उतरेगा। साथ ही ये सिकुड़ेंगे भी नहीं।

३) समतल सतह पर सुखाएं

प्योर कॉटन के गाढ़े रंग के कपड़ों को धोने के बाद इन्हें हल्के हाथ से निचोड़ें। फिर समतल सतह पर तौलिये को बिछाएं फिर उस पर कपड़े बिछाकर पंखे के नीचे सुखाएं। या फिर आप कपड़े को हैंगर में टांगकर हवा में भी सुखा सकते हैं। इससे कपड़े ख़राब नहीं होंगे। साथ ही  इनका रंग भी फीका नहीं होगा।

आप चाहें तो कॉटन के कपड़ों को धोने के लव एंड केयर फाइन कॉटन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें निहित एंटी पीलिंग व प्रो फ़ाइबर केयर के गुण कॉटन के कपड़ों की चमक को बरक़रार रखते हैं और एम्ब्रॉयडरी को भी सुरक्षित रखते हैं। ये कपड़ों के रंग को फैलने से और रोओं को आने से रोकते हैं। एंटी-ब्लीच यह प्रोडक्ट न सिर्फ़ कपड़ों के रंग को बरक़रार रखते हैं, बल्कि उसे छूटने से भी बचाते हैं। इस्तेमाल से पहले पैक पर लिखे हुए निर्देशों का हमेशा पालन करें।

तो अब आप जान ही गए होंगे कि प्योर कॉटन के कपड़ों को कैसे सुखाना चाहिए।

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट