
गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में लोग सबसे ज़्यादा कॉटन के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लेकिन धूल और पसीने की वजह से कपड़े बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं और इनमें से बदबू भी आने लगती है। इसलिए काफ़ी लोग इन्हें धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद उन्हें पता नहीं होता है कि कॉटन के कपड़ों को गर्म पानी में धोने से क्या दिक्कतें आ सकती हैं तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
१) कपड़े सिकुड़ जाते हैं
कॉटन के कपड़ों को कभी भी गर्म पानी में नहीं धोना चाहिए। इससे कपड़े सिकुड़ जाते हैं। इसलिए अगर आप अपने कॉटन के कपड़ों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो आगे से बिल्कुल न करें।
२) रंग उड़ जाता है
गर्म पानी में कॉटन के कपड़ों को धोने से उनका रंग उड़ जाता है। ऐसा पानी का तापमान अधिक होने की वजह से होता है। अगर आपने गर्म पानी में कपड़े भिगो दिए हैं और वो रंग छोड़ने लगे हैं, तो उनको तुरंत गर्म पानी में से निकाल कर ठंडे पानी से धोएं। इससे उनका रंग उड़ने से बच जाएगा।

३) धागे ढीले पड़ जाते हैं
गर्म पानी में कॉटन के कपड़ों को धोने से न सिर्फ़ वो सिकुड़ते हैं, बल्कि उनके धागे भी कमज़ोर हो जाते हैं। इसके साथ ही अगर कपड़े धोते समय तेज़ ब्रश चलाते हैं, तो इससे धागे और कमज़ोर हो जाते हैं।
४) जानें उपाय
अपने कॉटन के कपड़ों को गर्म पानी में धोने की बजाय साधारण पानी से बेकिंग सोड़ा, नींबू और विनेगर का इस्तेमाल करके धोएं। इससे आपके कपड़े ख़राब नहीं होंगे। इसके अलावा, आप चाहें तो सर्फ़ एक्सेल ईज़ी वॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?
0 वोट
तो अब इन बातों को ध्यान में रखते हुए अपने कॉटन के कपड़ों को धोएं। इससे वो लंबे समय तक बने रहेंगे नए जैसे।