
ऊनी कपड़े बेहद ही शानदार और ख़ूबसूरत होते हैं और यह दूसरे साधारण कपड़ों से अलग होते हैं। इसलिए इनके रखरखाव के तरीक़े भी अलग होते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें महंगे ऊनी कपड़ों की देखभाल जिनकी मदद से कपड़े हमेशा नए जैसे दिखेंगे।
ऊनी कपड़ों से फ़तिंगे को दूर रखने के लिए कपड़ों पर नीम के पत्ते या फिर लैवेंडर पाउच रखें। इससे फतिंगे कपड़ों से दूर रहेंगे।
१) सही तरीक़े से धोएं
पश् मीना ऊनी कपड़े कोमल और मुलायम होते हैं। इसलिए इन्हें हाथ से धोएं। इन्हें धोने के लिए हमेशा ठंडे या फिर गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। ऊनी कपड़ों को धोते वक़्त खारे पानी का इस्तेमाल न करें। इससे कपड़े सिकुड़ जाते हैं और आकार बदल देते हैं। ऊनी कपड़ों को धोते वक़्त माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। साथ ही इन्हें धोने से पहले इनपर लगे लेबल को पढ़ना न भूलें।
२) कम धोएं
महंगे ऊनी कपड़ों को बार-बार न धोएं। अगर ऊनी कपड़ों पर दाग़ लग जाएं तो, ऐसे में कपड़े को धोने के बजाय सिर्फ़ दाग़ को साफ़ करें। दाग़ को साफ़ करने के लिए उसपर २-३ बूंदे माइल्ड डिटर्जेंट बहाकर, हल्के हाथ से रगड़ें। फिर दाग़ को पानी से साफ़ करें। इससे दाग़ आसानीसे साफ़ होंगे। साथ ही इन्हें इस्तेमाल करने के बाद हमेशा मुलायम ब्रश से साफ़ करें। इससे इनपर जमी सारी धूल और गंदगी साफ़ हो जाएगी। अगर आप इन्हें बिना साफ़ किए अलमारी में रखेंगे,तो कपड़ों पर फ़तिंगे आकर्षित होंगे और आपके महंगे कपड़ों को ख़राब कर देंगे। साथ ही अगर आप ऊनी कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोते हैं, तो वुल सेटिंग का इस्तेमाल करें। अगर वुल सेटिंग नहीं है, तो साधारण साइकल का इस्तेमाल करें।

३) प्रेस न करें
ऊनी कपड़ों को प्रेस न करें। अगर फिर भी आप ऊनी कपड़ों को प्रेस करना चाहते हैं, तो इस्त्री को कूल सेटिंग पर चलाएं। फिर ऊनी कपड़ों पर दूसरा कॉटन का कपड़ा रखें और फिर प्रेस करें। इससे ऊनी कपड़ों को कोई नुकसान नहीं होगा।
४) सही तरीक़े से सुखाएं
कपड़ों को धोने के बाद इन्हें तेज़ धूप में न सुखाएं। तेज़ धूप इन कपड़ों को ख़राब कर सकती है और इससे कपड़े भी सिकुड़ सकते हैं। इसलिए इन्हें हमेशा छांव में ही सुखाएं।
क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?
0 वोट
५) एयर टाइट बॉक्स में रखें
ठंड का मौसम ख़त्म होने के बाद ऊनी कपड़ों को धोकर एयर टाइट बॉक्स या फिर मलमल के कपड़े में लपेटकर अलमारी में रख दें। इससे कपड़े सुरक्षित रहेंगे और इनसे गंध भी नहीं आएगी।
इन आसान टिप्स को अपना कर आप अपने ऊनी कपड़ों को हमेशा नए जैसे रख सकते हैं।