ऊनी शॉल को रखना चाहते हैं साफ़? तो ये स्टेप्स हैं ख़ास!

अपनी ऊनी शॉल को है धोना? तो चलिए साथ मिलकर आपकी शॉल को धोएं ऐसे जिससे उसकी चमक रहे नई जैसी।

अपडेट किया गया 21 जुलाई 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

अपने ऊनी शॉल को कैसे रखें साफ़ | गेट सेट क्लीन कपड़ों की देखभाल

ठंड के मौसम में लगभग सभी महिलाएं शॉल का रोज़ाना इस्तेमाल करती हैं। जिस कारण काम करते वक़्त उनकी शॉल गंदी हो सकती है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो चलिए आपको कुछ तरक़ीबों से रूबरू करवाते हैं, जिनसे आप घर पर ही अपनी शॉल को धो सकते हैं।

हाथ से धोएं

स्टेप १: घोल बनाएं

आधा बाल्टी गुनगुना पानी लें और उसमें २ छोटे चम्मच माइल्ड डिटर्जेंट अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप २: भिगोएं

अपने शॉल को बाल्टी में भिगोएं और १५ मिनट के लिए यूंही छोड़ दें। 

स्टेप ३: खंगालें 

दोबारा आधा बाल्टी गुनगुना पानी लें और उसमें शॉल को अच्छी तरह खंगालें। 

स्टेप ४: हल्के हाथ से निचोड़ें 

अब शॉल को हल्के हाथ से निचोड़ें। 

स्टेप ५: तौलिए में लपेटें

शॉल को तौलिए में लपेटें। इससे शॉल में बचा हुआ अतिरिक्त पानी तौलिया सोख लेगा। 

स्टेप ६: सुखाएं 

अब समतल सतह पर तौलिया बिछाएं। फिर इस पर शॉल को फैलाकर सुखाएं।    

वॉशिंग मशीन में धोएं

वॉशिंग मशीन में शॉल को धोने से पहले उस पर लगे केयर लेबल को अच्छी तरह पढ़ लें। 

स्टेप १: भिगोएं 

आधे बाल्टी गुनगुने पानी में २ छोटे चम्मच माइल्ड डिटर्जेंट को अच्छी तरह मिलाएं। अब बाल्टी में शॉल को भिगोएं। ५ मिनट के लिए इसे यूंही छोड़ दें।

स्टेप २: धोएं 

वॉशिंग मशीन के ड्रम को गुनगुने पानी से भरें। फिर शॉल को जालीदार बैग में भरकर मशीन में डालें और सामान्य सायकल पर चलाएं। आप चाहें तो इसमें १ चम्मच फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर भी डाल सकते हैं। इससे आपकी शॉल सुगंधित हो जाएगी।

स्टेप ३: तौलिए में लपेटें

रिंस के बाद शॉल को बाहर निकालें और साफ़ तौलिए में लपेटें। यह शॉल के अतिरिक्त पानी को सोख लेगा। 

स्टेप ४: सुखाएं

इसके बाद ज़मीन पर साफ़ तौलिया बिछाएं और उस पर शॉल को हवा में सूखने के लिए फैलाएं।

इस तरह आप अपने शॉल को आसानी से धो सकते हैं।

की स्टेप:

किसी भी शॉल को वॉशिंग मशीन में न सुखाएं, इससे शॉल खराब हो सकती है।

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट