इन तरीक़ो को अपनाएं, कपड़ों को ख़ुशबू से महकाएं!

परफ़्यूम छिड़कर कपड़ों को महकाना आम है, अगर कुछ ख़ास करना चाहते हैं तो कपड़ों को धोते वक़्त ही ख़ुशबू से महकाएं ताकि धुलाई के बाद भी महक बरक़रार रहे। कैसे? जी, ऐसे!

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

अपने कपड़ो को कैसे महकाएं | गेट सेट क्लीन
विज्ञापन
Comfort core

अगर आप धुलाई के दौरान ही अपने कपड़ों को महकाना चाहते हैं। साथ ही साथ धुलाई के बाद भी उसकी महक को ज्यों का त्यों बनाए रखना चाहते हैं तो इन टिप्स को अपनाएं।

कपड़ों को धोने के बाद नर्म धूप में सुखाएं। तेज़ धूप में सुखाने से ख़ुशबू कम हो सकती है।

१) फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर

कपड़ों को ख़ुशबू से महकाने के लिए फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर का इस्तेमाल भी एक बढ़िया उपाय है। इसके लिए अगर आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रहे हैं तो रिंस के दौरान १ बड़ा चम्मच  फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर डालें। अगर आप हाथ से कपड़े धो रहे हैं तो कपड़ों को धोने के बाद खंगालें। बाल्टीभर पानी में आधा बड़ा चम्मच फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर मिलाएं और इसमें धोए हुए कपड़ों को १५ मिनट के लिए भिगोकर रखें। फिर कपड़ों को निचोड़कर सुखाएं।

२) ख़ुशबूदार डिटर्जेंट

कपड़ों को सुगंधित बनाने का सबसे आसान तरीक़ा है ख़ुशबूदार डिटर्जेंट। जी हां, बाज़ार में उपलब्ध भीनी ख़ुशबू वाले डिटर्जेंट का चुनाव कर आप अपने कपड़ों को महका सकते हैं। इसके लिए कपड़ों को धोने से पहले बाल्टीभर पानी लें। अब कपड़े के हिसाब से ख़ुशबूदार डिटर्जेंट डालें और आधे घंटे बाद कपड़ों को धोएं। इसे कपड़े ख़ुशबू से महकेंगे।

विज्ञापन
Comfort core

३) विनेगर

अगर आप कपड़ों को महकाने के लिए घरेलू उपाय की खोज में हैं तो समझें अब आपकी खोज ख़त्म हो गई है। जी बिल्कुल, आपके किचन में उपलब्ध विनेगर से भी आप अपने कपड़ों को सुगंधित बना सकते हैं। इसके लिए कपड़ों को धोने से पहले गुनगुने पानी में विनेगर सहित कपड़ों को भिगोएं, जैसे बाल्टीभर गुनगुने पानी में आधा कप विनेगर मिलाकर और उसमें कपड़ों को आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

४) लैवेंडर वॉटर

धोते समय कपड़ों को ख़ुशबूदार बनाने के लिए आप लैवेंडर वॉटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रहे हैं तो रिंस के दौरान मशीन में १ बड़ा चम्मच लैवेंडर वॉटर डालें। इसी तरह हाथ से कपड़े धोते समय कपड़ों को खंगालने के बाद बाल्टीभर पानी में १ बड़ा चम्मच लैवेंडर वॉटर मिलाएं और कपड़ों को १५ मिनट के लिए उसमें भिगोएं। इससे कपड़ों से भीनी ख़ुशबू आएगी।

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

तो इस तरह आपके कपड़े ख़ुशबू से महकने लगेंगे!

मूल रूप से प्रकाशित