जब प्लास्टिक का विकल्प है न्यारा, तो क्यों न कहें प्लास्टिक को सायोनारा!

क्या पर्यावरण के प्रति आपकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं है? है ना! तो चलिए आज से प्लास्टिक से बनी चीज़ों पर बैन लगाते हैं और उनकी जगह इन चीज़ों को इस्तेमाल में लाते हैं।

अपडेट किया गया 21 जुलाई 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

replace plastic from these ten things to safe environment सस्टेनेबिलिटी

जब भी प्लास्टिक के बैग पर रोक लगाने की बात होती है, तब लोगों का यही सवाल होता है कि प्लास्टिक का बैग नहीं तो फिर क्या? उनके इसी सवाल का जवाब हम लेकर आए हैं। इसके साथ ही हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में भी बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप प्लास्टिक की चीज़ों की जगह कर सकते हैं।

  • प्लास्टिक की थैलियों को कपड़े की थैली से बदलें। ये न सिर्फ़ पर्यावरण हितैषी हैं, बल्कि प्लास्टिक की थैली से ज़्यादा मज़बूत और टिकाऊ भी होते हैं।

  • कचरे के डिब्बे को ढंकने के लिए कम्पोस्ट बनाने योग्य कचरे की थैली का उपयोग करें, इससे आपका काम भी हो जाएगा और पर्यावरण को कोई नुक़सान भी नहीं होगा।

  • पानी के लिए प्लास्टिक की बजाय कांच की बोतलों का इस्तेमाल करें। इसी तरह जूस या कोई भी पेय पदार्थ देने के लिए स्टील का ग्लास इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • किचन में प्लास्टिक के डिब्बों को कांच या स्टील के डिब्बों से बदलें। ये प्लास्टिक से ज़्यादा टिकाऊ होते हैं।

  • लकड़ी की कांटा-छुरी भी इस्तेमाल की जा सकती है। मगर इस्तेमाल के बाद इन्हें फेंकें नहीं, धोकर दोबारा इस्तेमाल करें।

  • जूस या कोई भी पेय पदार्थ पीने के लिए प्लास्टिक की बजाय स्टील के स्ट्रॉज़ ख़रीदें, ये सुरक्षित हैं और काफ़ी ख़ूबसूरत भी नज़र आते हैं।

  • कपड़ों को टांगने के लिए प्लास्टिक की जगह लकड़ी के हैंगर का उपयोग करें। इससे कपड़े सुरक्षित रहेंगे।

  • प्लास्टिक के बर्फ़ ट्रेज़ की जगह सिलिकॉन बर्फ़ ट्रेज़ फ़्रीज़र में रखें। प्लास्टिक के ट्रेज़ लचीले होते हैं, जबकि सिलिकॉन में ये प्रॉब्लम नहीं होती है।

इस तरह आप पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपनी ओर से ये पहल कर सकते हैं।

अन्य प्लास्टिक की चीज़ों का उपयोग भी कम से कम करें। हर एक का विकल्प मौजूद है, उसे ढूंढें और उसका इस्तेमाल करें।

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट