क्या आप किचन में ज़्यादा समय बिता रहे हैं? तो चलिए जानते हैं इसे कैसे रखें साफ़!

लंबे समय तक घर पर रुकने का मतलब है कि आप बार-बार किचन का इस्तेमाल करते होंगे और इन दिनों ज़्यादा खाना भी पकाते होंगे। ऐसे में ज़ाहिर है कि आपका किचन अक्सर गंदा हो जाता होगा। इसलिए हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप किचन की सफ़ाई कर सकते हैं।

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

अपने किचन को कैसे रखें हमेशा साफ़ | गेट सेट क्लीन
विज्ञापन
Vim Dishwash Gel

किचन की सफ़ाई कभी पूरी नहीं होती, ख़ासकर जब आप और आपका परिवार लंबे समय के लिए घर पर रुककर काम और पढ़ाई कर रहे हों। यही वह समय होता है जब सबसे ज़्यादा खाना पकाया जाता है। किचन को बार-बार इस्तेमाल करने से यह गंदा तो होगा ही। ऐसे में इसे साफ़ और स्वस्थ रखना भी ज़रूरी है।

प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन यह सलाह देते हैं कि अधिक बार छुई जाने वाली सतहों को नियमित रूप से साफ़ और कीटाणु-मुक्त करते रहना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किचन को स्वच्छ और कीटाणु-मुक्त कैसे रखें।

१) खाने को खुला न छोड़ें

बचे हुए खाने को किचन में खुला या किसी खुली जगह पर न रखें। बचा हुआ खाना फ़्रिज में रखें। अगर खाना ख़राब हो गया है, तो उसे फेंक दें।

२) किराने के सामान की सफ़ाई

अगर अभी-अभी आपने किराने का सामान ख़रीदा है, तो सबसे पहले उसे अलग रखें। उसे संग्रहित करने से पहले कीटाणुनाशक वाइप्स की मदद से पैकेट को कीटाणु-मुक्त करें। फिर फल और सब्ज़ियों को बहते पानी के नीचे धोएं। खाने के पैकेट को छूने के बाद, पैकेट से खाना बाहर निकालने के बाद, और खाना बनाने और खाने से पहले और बाद, हाथों को धोना न भूलें। आप हाथ धोने के लिए साबुन या फिर सैनिटाइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि लाइफबॉय के सैनिटाइज़र, जो बाज़ार में आसानी से उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Vim Dishwash Gel

३) बर्तन धोएं

आप जिन बर्तनों को खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, खाना पकाने के बाद उन्हें धोएं। उन्हें धोने के लिए आप पानी और डिशवॉशिंग लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। विम डिशवॉशिंग लिक्विड बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है। स्क्रबिंग पैड का इस्तेमाल करके बर्तनों को अच्छे से धोएं और पानी में रिंस करें। ज़िद्दी दाग़ों के लिए बर्तनों को बाल्टीभर गुनगुने पानी में ३० मिनट के लिए भिगोकर रखें। फिर ऊपर बताई गई तरक़ीब का इस्तेमाल करके बर्तनों को धोएं।

स्टेनलेस स्टील, एल्युमीनियम और नॉन-स्टिक कुकवेयर आदि बर्तनों की सफ़ाई करने के टिप्स जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें।

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

४) गैस स्टोव को साफ़ करें

गैस स्टोव पर लगे दाग़ों की सफ़ाई करने के लिए स्पंज या फिर कपड़े को पानी में भिगोकर उसे पोंछें। फिर डिशवॉशिंग लिक्विड की २-३ बूंदे स्टोव पर डालकर स्पंज से रगड़ें। आख़िर में पानी से गैस स्टोव को धोएं।

इन आसन तरक़ीबों से भी आप गैस स्टोव को चमका सकते हैं।

५) काउंटरटॉप, कैबिनेट हैंडल और फ़र्श को साफ़ करें

खाना पकाने के बाद किचन के काउंटरटॉप को साफ़ करना ज़रूरी है। सफ़ाई की शुरुआत करने से पहले मसाले की बरनियों और अन्य बरनियों को उनकी निर्धारित जगह पर रखें।

काउंटरटॉप के अलावा किचन कैबिनेट, फ़्रिज का दरवाज़ा, हैंडल और ऐसी कई अन्य सतहें, जिन्हें आपके परिवार के सदस्य बार-बार छूते रहते हैं, उन्हें भी साफ़ और कीटाणु-मुक्त करना ज़रूरी है। रोज़ाना किचन की फ़र्श पर झाड़ू और पोंछा लगाएं। कचरे को फेंकना न भूलें।

डिटर्जेंट और पानी से सतहों की सफ़ाई करने के बाद, बेहतर सफ़ाई के लिए उन्हें कीटाणु-मुक्त भी करें। कीटाणु-मुक्त करने के लिए आप डोमेक्स मल्टी-पर्पस डिसइंफ़ेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सोडियम हाइपोक्लोराइट होता है, जिसे घर की सतहों को कीटाणु-मुक्त करने के लिए इस्तेमाल करने की सलाह कई स्वास्थ्य संगठनों ने दी है। यह कमरे की सतहों पर जमे कीटाणुओं की अच्छी तरह से सफ़ाई करता है और उसे ख़ुशबूदार बनाता है। प्रॉडक्ट की योग्यता की जांच के लिए पहले सतह के एक छोटे से हिस्से पर इसका इस्तेमाल करके देखें। और पैक पर दिए गए निर्देशों का पालन ज़रूर करें।

शुरुआत में किचन की सफ़ाई करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, पर व्यवस्थित तरीक़ों की मदद से आप आसानी से किचन की सफ़ाई कर सकते हैं। आज ही इन टिप्स को अपनाएं!

किचन की सफ़ाई के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें।

मूल रूप से प्रकाशित