क्या किचन के बर्तन हैं फीके से? इन टिप्स से चमकेंगे शीशे से!

किचन में रखे स्टेनलेस स्टील से लेकर एल्यूमिनियम के बर्तनों को चाहते हैं चमकाना? तो आपको होगा इन स्टेप्स को अपनाना।

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

किचन के बर्तनो को कैसे चमकाएं  | गेट सेट क्लीन
विज्ञापन
Vim Dishwash Gel

बर्तन में सिर्फ़ पकवान बनाना काफ़ी नहीं, बल्कि इन्हें चमकाना भी ज़रूरी है। तो चलिए जानते हैं किचन में रखे स्टेनलेस स्टील, एल्यूमिनियम, लकड़ी के बर्तनों आदि को आप किस तरह चमका सकते हैं।

१) स्टेनलेस स्टील के बर्तन

स्टेनलेस स्टील के बर्तन चमकाने के लिए १ कप गुनगुने पानी में १ छोटा चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाएं। अब स्क्रबर को इस घोल में डुबोकर बर्तन पर लगे दाग़ों पर रगड़ें और आख़िर में इन्हें धोएं। स्टेनलेस स्टील के बर्तनों पर लगे जले के दाग़ मिटाने के लिए १ कप गुनगुने पानी में १ छोटा चम्मच विनेगर मिलाकर दाग़ों पर स्क्रबर से लगाएं और रगड़ें। १० मिनट बाद इन्हीं दाग़ों पर बेकिंग सोडा छिड़ककर स्क्रबर से रगड़ें, और साफ़ पानी से धोएं।

२) एल्यूमिनियम के बर्तन

एल्यूमिनियम के बर्तनों पर लगे दाग़ मिटाने और इन्हें चमकाने के लिए १ कप गुनगुने पानी में १ छोटा चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाकर घोल तैयार करें। अब स्क्रबर को इस घोल में डुबोकर बर्तन पर लगाएं और सारे दाग़ साफ़ करें। यदि बर्तन पर अभी भी दाग़ दिख रहे हों, तो आधे बाल्टी गर्म पानी में २ छोटे चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसमें एल्यूमिनियम के बर्तन १ घंटे तक डुबोकर रखें। फिर बर्तनों को पानी से बाहर निकालें और डिशवॉशिंग लिक्विड से रगड़कर सारे दाग़ साफ़ करें।

विज्ञापन
Vim Dishwash Gel

३) लकड़ी के बर्तन

१ कप गुनगुने पानी में २ छोटे चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब नायलॉन के स्क्रबर को घोल में डुबोकर दाग़ हटाएं। फिर साफ़ पानी से धोएं और सूखे कपड़े से पोंछें।

४) नॉन-स्टिक पैन

नॉन-स्टिक पैन पर जमे तेल को निकालने के लिए पैन में पानी भरें और इसमें आधा कप विनेगर मिलाएं। इसे १० मिनट के लिए धीमी आंच पर गर्म करें। फिर स्क्रबर पर डिशवॉशिंग लिक्विड की कुछ बूंदे डालें और पैन को धोएं। अब पैन पर लगे ज़िद्दी दाग़ों को साफ़ करने के लिए १ कप पानी में २ बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। मिश्रण को ज़िद्दी दाग़ों पर २० मिनट लगाकर रखें। अब १ कप गुनगुने पानी में १ छोटा चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाकर घोल तैयार करें। इस घोल में स्क्रबर को डुबोकर पैन को साफ़ करें, फिर साफ़ पानी से धोएं।

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

५) स्टील के चाकू

एक बड़े बर्तन में १ कप गुनगुना पानी और आधा बड़ा चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाएं। अब स्टील के चाकू को इसमें ३० मिनट के लिए डुबोकर रखें। फिर चाकू को सादे पानी से धोकर साफ़, सूखे कपड़े से पोंछें। 

इन सभी आसान तरीक़ों से आप अपने सारे बर्तनों को चमका सकते हैं।

मूल रूप से प्रकाशित