पढ़ाई के दौरान बच्चे ने दीवार पर लगा दी स्याही? ऐसे करें सफ़ाई!

होमवर्क के दौरान जब चलते-चलते पेन रुक गई तो क्या आपकी बिटिया ने पेन को ज़ोर से झटका? क्या उससे स्याही का दाग़ दीवार पर आ धमका? तो दाग़ हटाने के लिए अपनाएं यह नुस्ख़ा!

अपडेट किया गया 21 जुलाई 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

Did your child stain your walls with ink? Make them sparkle now परिवार

घर की दीवार अगर साफ़-सुथरी हो तो घर की रौनक दुगुनी हो जाती है। लेकिन अगर घर में बच्चे हों, तो दीवार का साफ़ रहना संभव नहीं। बच्चे अनजाने में या ये कहें कि खेल-खेल में ऐसी कई ग़लतियां कर बैठते हैं जिससे दीवार दाग़दार हो जाती है। उसी में से एक है दीवार पर स्याही का दाग़। अगर हाल ही में आपके बच्चे ने भी कुछ ऐसा किया है, जिससे आपकी दीवार स्याही से रंग गई है तो इस दाग़ को हटाने के लिए इन घरेलू टिप्स की ओर रुख़ करें। 

१) टूथपेस्ट

दीवार की सतह पर लगे स्याही के दाग़ को हटाने के लिए उस पर सफ़ेद रंग का टूथपेस्ट लगाएं। हां, मगर ये सुनिश्चित करें कि आपने दाग़ पर अच्छी तरह टूथपेस्ट लगाया है या नहीं। इसे १० मिनट यूं ही छोड़ दें। अब साफ़ कपड़ा लें। इसे पानी में डुबोकर गीला करें फिर निचोड़ें। अब कपड़े से दीवार पर लगे टूथपेस्ट को बग़ैर रगड़े एक ही दिशा में साफ़ करें। ध्यान रहे कि अगर आप ग़लती से रगड़ने की दिशा को बदलते हैं तो स्याही फैल सकती है। अगर दाग़ अब भी दिख रहा है तो इस प्रक्रिया को दोहराएं। पहले टूथपेस्ट को एक छोटे से हिस्से पर इस्तेमाल करके देखें। 

२) बेकिंग सोडा और पानी

बेकिंग सोडा और पानी के मिश्रण से भी आप दीवार से स्याही के दाग़ को विदा कर सकते हैं। इसके लिए बाउल में २ बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें १ चम्मच पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण बनाएं। अब तैयार मिश्रण को दाग़ पर लगाएं। इसे १०-१५ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब साफ़ और सूखे कपड़े से हल्के से रगड़ते हुए मिश्रण को दीवार से हटाएं। इस तरह दीवार से स्याही का दाग़ साफ़ हो जाएगा। अगर दाग़ अब भी दिख रहा है तो आप इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं। पहले तैयार मिश्रण को एक छोटे से हिस्से पर इस्तेमाल करके देखें।

३) विनेगर

स्याही के दाग़ को हटाने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए बड़ा बाउल लें, इसमें ३ कप पानी और १ कप विनेगर डालें। दोनों को अच्छी तरह मिलाएं। अब तैयार घोल में कॉटन का साफ़ और सूखा कपड़ा डुबोएं, फिर इसे हल्के से निचोड़ें। फिर उस कपड़े से दाग़ को पोंछें। अगर दाग़ ज़िद्दी है, तो तैयार घोल में १/४ कप बेकिंग सोडा मिलाएं, इससे घोल और भी असरदार बनेगा। अब साफ़ कपड़े को दोबारा बाउल में भिगोएं और दीवार पर लगे स्याही के दाग़ को साफ़ करें। दाग़ के ग़ायब हो जाने के बाद एक दूसरे साफ़ और सूखे कपड़े से दीवार को पोंछें। ऊपर बनाए गए घोल को पहले एक छोटे से हिस्से पर इस्तेमाल करके देखें।

तो इस तरह आप इन आसान और सरल तरीक़ों से दीवार पर लगे स्याही के दाग़ को मिटा सकते हैं।

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट