कैसे करें अपने बच्चे के कपड़े पर लगे ऑइल पेंट के दाग़ को साफ़?

क्या स्कूल या क्राफ्ट में चित्रकारी करते समय आपके बच्चे के कपड़े पर लग गया ऑइल पेंट का दाग़? तो इन स्टेप्स से करें इसे साफ़!

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

How to clean oil paint stains from your child's fabric?
विज्ञापन
Nature Protect Floor Cleaner - leaderboard

अगर आपके बच्चे के कपड़े पर लग गया है ऑइल पेंट का दाग़, तो चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान स्टेप्स, जिनकी मदद से आप आसानी से उसे साफ़ कर सकते हैं।

कपड़े से दाग़ को हटाना क्यों है ज़रूरी?

बच्चे और दाग़ का अनोखा रिश्ता होता है। बच्चे स्कूल से घर लौटते वक़्त अपने साथ दाग़ भी लेकर आते हैं। कभी बैग पर तो कभी यूनिफॉर्म पर। ऐसे में अगर आपके बच्चे ने अपने कपड़े पर दाग़ लगा लिया है तो उसकी तुरंत सफ़ाई करें। क्योंकि दाग़ अगर पुराना हो गया तो उसे साफ़ करना काफ़ी मुश्किल हो जाता है। और अगर दाग़ साफ़ न हो तो कपड़ा देखने में भी ख़राब दिखता है। 

निम्न सामग्री अपने साथ रखें:

ए) बटर नाइफ़

विज्ञापन
Nature Protect Floor Cleaner - mpu

बी) टॉवेल

सी) डिशवॉश जेल

डी) टूथब्रश

ई) हेयर स्प्रे

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

कपड़े से ऑइल पेंट के दाग़ को हटाने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं

स्टेप १: पेंट को कुरेदें

कपड़े पर लगे ऑइल पेंट के दाग़ को साफ़ करने के लिए सबसे पहले बटर नाइफ़ की मदद से जितना संभव हो सके पेंट को कुरेदकर साफ़ करें।

स्टेप २: टॉवेल बिछाएं

दाग़ को साफ़ करने से पहले कपड़े के जिस हिस्से पर दाग़ लगा हो उसके नीचे टॉवेल बिछा दें, जिससे साफ़ करते समय कपड़े के दूसरे हिस्से पर दाग़ न लगे।

स्टेप ३: दाग़ साफ़ करें

पेंट के दाग़ पर डिशवॉश जेल की कुछ बूंदें लगाकर कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद टूथब्रश की मदद से पेंट को रगड़कर साफ़ करें। इसके बाद अगर आवश्यकता हो तो इस प्रक्रिया को दोहराएं।

स्टेप ४: हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें

अगर डिशवॉश जेल से दाग़ साफ़ नहीं होता है तो दाग़ पर हेयर स्प्रे लगाएं। इसे टूथब्रश से रगड़कर साफ़ करें। अब साफ़ पानी से दाग़ वाले हिस्से को धोएं। अगर दाग़ अब भी पूरी तरह से साफ़ नहीं हुआ है तो इस प्रक्रिया को दोहराएं।

स्टेप ५: कपड़े को धोएं

जब दाग़ पूरी तरह से साफ़ हो जाए तो कपड़े को साफ़ पानी से वॉशिंग मशीन में धोएं। वॉशिंग मशीन में कपड़े को धोने के लिए आप सर्फ़ एक्सेल मैटिक लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ख़ासकर वॉशिंग मशीन के लिए ही बनाया गया है। यह बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है।

तो इन आसान स्टेप्स को अपनाएं और अपने बच्चे के कपड़े पर लगे पेंट के दाग़ को हटाएं।

मूल रूप से प्रकाशित