बच्चों के कंबल धोने पर हो जाते हैं सख़्त? बनाएंगे मुलायम ये टिप्स ज़बरदस्त!

क्या धुलाई के बाद आपके बच्चों के कंबल हो जाते हैं सख़्त? तो अपनाएं ये टिप्स ज़बरदस्त ताकि बच्चों का कंबल रहे मुलायम और मस्त!

अपडेट किया गया

Baby's blanket roughened with time? Here's what to do
विज्ञापन
Nature Protect Floor Cleaner - leaderboard

बच्चों की त्वचा बेहद कोमल होती है। ऐसे में उनके कपड़ों के साथ कंबल को भी कोमल रखना बेहद ज़रूरी है। कंबल को सही तरीक़े से न धोने पर कुछ समय बाद कंबल सख़्त  हो जाते हैं। ऐसे में सख़्त कंबल की वजह से बच्चों की कोमल त्वचा को नुक़सान पहुंच सकता है। इसलिए कंबल को धोते वक़्त इन बातों को ध्यान में रखें।

१) कॉटन कंबल

कॉटन कंबल को धोने के लिए बाल्टी भर ठंडे पानी में २ बड़ा चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं। इसमें १०-१५ मिनट के लिए कंबल को भिगोकर रखें। फिर इसे साधारण तरीक़े से धोएं और हल्की धूप में सुखाएं। कंबल को कीटाणु-मुक्त बनाने के लिए अगर आप इसे गर्म पानी से धो रहे हैं, तो इसकी सख़्त होने की संभावना और भी बढ़ जाती है। ऐसे में कंबल को सख़्त  होने से बचाने के लिए बाल्टीभर ठंडे पानी में आधा ढक्कन फ़ैब्रिक कंडीशनर मिलाएं। फिर कंबल को १० मिनट के लिए इसमें भिगोकर रखें। आख़िर में इसे पानी में खंगालें और हल्की धूप में सुखाएं। कॉटन कंबल को कोमल बनाए रखने के लिए आप चाहें तो कम्फ़र्ट प्योर फ़ैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह विशेषत: संवेदनशील त्वचा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह कपड़ों में मौजूद फ़ायबर को बरक़रार रखता है, जिससे कपड़े कोमल व मुलायम बने रहते हैं। साथ ही यह कपड़ों को ख़ुशबूदार भी बनाता है। इस्तेमाल से पहले प्रॉडक्ट को एक छोटे से हिस्से पर लगाकर देखें और पैक पर लिखे हुए निर्देशों का हमेशा पालन करें।

२) एक्रिलिक कंबल

एक्रिलिक कंबल को मुलायम बनाए रखने के लिए बाल्टीभर ठंडे पानी में २ बड़ा चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं। फिर इसमें १०-१५ मिनट के लिए कंबल को भिगोकर रखें। फिर इसे साधारण तरीक़े से धोएं और हल्की धूप में सुखाएं। अगर आप कंबल को वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं, तो जेंटल सायकल पर धोएं और इसे ड्रायर में सुखाने की भूल न करें। इस आसान तरक़ीब से आप एक्रिलिक कंबल को मुलायम रख सकते हैं। अगर आपका एक्रिलिक कंबल सख़्त हो चुका है, तो इसे मुलायम बनाने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंबल को धोने के बाद बाल्टीभर पानी में १ कप विनेगर मिलाएं। अब कंबल को १० मिनट के लिए तैयार घोल में भिगोकर रखें। इससे आपका एक्रिलिक कंबल फिर से मुलायम महसूस होगा।

विज्ञापन
Nature Protect Floor Cleaner - mpu

३) पॉलियेस्टर कंबल

पॉलियेस्टर कंबल को धोते वक़्त बाल्टीभर ठंडे पानी में २ छोटा चम्मच डिटर्जेंट मिलाकर घोल तैयार करें। फिर कंबल को घोल में १०-१५ मिनट भिगोकर रखें। अब इसे हाथ से ठंडे पानी से साधारण तरीक़े से धोएं और हल्की धूप में सुखाएं। ठंडे पानी की वजह से कंबल हमेशा मुलायम बना रहेगा और उसका रंग भी नहीं छूटेगा। तो इस आसान तरीक़े से आप पॉलियेस्टर कंबल को मुलायम रख सकते हैं। 

४) ऊनी कंबल

ऊनी कंबल को धोने से पहले उस पर लगे केयर लेबल को ज़रूर पढ़ें। अगर लेबल पर 'हैंड वॉश' लिखा है, तो बाल्टीभर ठंडे पानी में आधा कप डिटर्जेंट मिलाकर घोल तैयार करें। फिर इसमें १०-१५ मिनट कंबल को भिगोकर रखें। फिर साधारण तरीक़े से कंबल को धोएं और हल्की धूप में सुखाएं। साथ ही अगर लेबल पर 'मशीन वॉश' लिखा है, तो मशीन में आधा कप डिटर्जेंट मिलाकर वुल सेटिंग या कोल्ड वॉटर सेटिंग का इस्तेमाल कर कंबल को धोएं। सायकल ख़त्म होने पर इसे मशीन से बाहर निकालें और हल्की धूप में सुखाएं। इससे ऊनी कंबल मुलायम रहेगा और सिकुड़ेगा भी नहीं।

तो अब इन बातों को ध्यान में रखकर अपने कंबल को मुलायम बनाए रखें।

मूल रूप से प्रकाशित