अपने बच्चे के खिलौनों को इस तरह आसानी से साफ़ करें!

बच्चों के नए खिलौने कुछ समय के बाद गंदे हो जाते हैं, जिनकी सफ़ाई आपकी ज़िम्मेदारी है। चलिए जाने सफ़ाई के कुछ घरेलू टिप्स।

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

अपने बच्चों के खिलौनों को साफ़ करने के आसान तरीक़े | गेट सेट क्लीन
विज्ञापन
Nature Protect Floor Cleaner - leaderboard

बच्चे खिलौनों को अपना दोस्त मानते हैं और इन्हें घर में यहां-वहां फेंक भी देते हैं, जिससे ये गंदे हो जाते हैं। बच्चे खिलौनों के साथ खेलते हुए इन्हें मुंह में भरते भी है, जिससे वो बीमार हो सकते हैं। यदि आपके बच्चे भी ऐसा करते हैं, तो नीचे दिए गए टिप्स की मदद से आप उनके खिलौनों को हमेशा साफ़ रख सकते हैं।

१) प्लास्टिक के खिलौने

आप प्लास्टिक से बने खिलौनों को माइल्ड डिटर्जेंट और गुनगुने पानी का घोल बनाकर साफ़ कर सकते हैं। इससे किटाणुओं का नाश हो जाएगा। अब साफ़ तौलिए से खिलौनों को पोंछें। बैटरी वाले प्लास्टिक के खिलौनों को साबुन-मिले पानी में भिगोए हुए कपड़े से पोंछें; फिर साफ़ कपड़े से पोंछें और हवा में सुखाएं। लेकिन पोछने से पहले बैटरी को निकाल लें।

२) लकड़ी के खिलौने

बाउल में १ कप व्हाइट विनेगर, १ कप पानी और माइल्ड डिटर्जेंट की ३-४ बूंदें लें। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और घोल तैयार करें। घोल में कपड़ा डुबोएं और लकड़ी के खिलौनों को साफ़ करें। अब साफ़ तौलिए से खिलौनों को पोछें और हवा में सुखाएं।

विज्ञापन
Nature Protect Floor Cleaner - mpu

३) कपड़े के खिलौने

आप अपने बच्चे के कपड़े से बने खिलौनों को बेबी वाइप्स से साफ़ कर सकते हैं। या फिर इन्हें माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर जेंटल सायकल पर वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं। सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल न करें; इन्हें धूप में सुखाएं। मशीन में बैटरी से चलने वाले खिलौने न धोएं।

४) बाथटब के खिलौने

आधे बाल्टी पानी में १ कप विनेगर मिलाएं। तैयार घोल में २० मिनट के लिए खिलौनों को भिगोएं। फिर साफ़ पानी से धोएं।

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

५) धातु के खिलौने

बाल्टीभर पानी में १ बड़ा चम्मच डायल्यूटेड ब्लीच अच्छी तरह मिलाएं। धातु के खिलौनों को १० मिनट के लिए घोल में भिगोएं। फिर साफ़ पानी से धोएं और सुखाएं। ब्लीच का इस्तेमाल करते वक़्त दस्तानों का इस्तेमाल ज़रूर करें।

६) रबड़ के खिलौने

बाउल में समान मात्रा में व्हाइट विनेगर और पानी मिलाएं। फिर इसमें साफ़ कपड़ा भिगोएं। अब कपड़े से सभी खिलौनों को पोंछें और हवा में सुखाएं।

अपने बच्चे को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए इन उपयुक्त टिप्स का इस्तेमाल करें।

मूल रूप से प्रकाशित