बाथरूम में लगे पत्थर की टाइल्स की चमक रखे बरक़रार, ये उपाय हैं असरदार!

क्या आपके बाथरूम में लगे पत्थर की टाइल्स हो गईं हैं गंदी और दाग़दार? तो इन घरेलू टिप्स से इन्हें साफ़ करें आज!

अपडेट किया गया

बाथरूम में लगे पत्थर की टाइल्स को कैसे चमकाएं | गेट सेट क्लीन
विज्ञापन
Domex Fresh Guard Disinfectant Toilet Cleaner

क्या आपके बाथरूम में लगे पत्थर की टाइल्स की चमक उड़ गयी है, और उनपर दाग़ भी जम गए हैं? इन्हें चमकाने की चिंता को जाएं भूल, चूंकि इन तरीक़ों से आप बाथरूम की टाइल्स की सफ़ाई आसानी से कर सकते हैं। तो चलिए, जानते है इन घरेलू टिप्स के बारे में।

पत्थर की टाइल्स साफ़ करने के लिए ऐसिड का इस्तेमाल न करें। इससे टाइल्स ख़राब हो सकती हैं।

१) बेकिंग सोडा से गंदगी दूर करें

पत्थर की टाइल्स में जमी धूल की वजह से ये गंदी दिखाई दे सकती हैं। साथ ही, इन्हें सही समय पर साफ़ नहीं किया तो इनसे गंध भी आ सकती है। इस गंदगी को दूर करने के लिए बड़े बॉउल में १ बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। फिर इसमें ३-४ छोटे चम्मच पानी मिलाकर मिश्रण तैयार करें। मिश्रण को टाइल्स पर लगाकर १०-१५ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब पुराने ब्रश की मदद से मिश्रण को रगड़ें। आख़िर में टाइल्स को साफ़ पानी से धोएं और सूखे कपड़ें से पोंछें।

२) माइल्ड डिटर्जेंट से साफ़ करें

विज्ञापन
Domex Fresh Guard Disinfectant Toilet Cleaner

पत्थर की टाइल्स पर लगे खारे पानी के दाग़ आसानी से दिखाई देते हैं। इन दाग़ों को साफ़ करने के लिए बाल्टीभर पानी में ३ बड़े चम्मच माइल्ड डिटर्जेंट मिलाकर घोल तैयार करें। अब स्क्रबर को घोल में डुबोकर टाइल्स पर हल्के हाथ से गोलाकार रगड़ें। फिर साफ़ पानी से इन्हें धोएं और सूखे कपड़ें से पोंछें।

३) डिशवॉशिंग लिक्विड से चमकाएं

आपके बाथरूम में लगी पत्थर की टाइल्स पर अगर गंदगी का राज है, तो इन्हें साफ़ करने के लिए बाल्टीभर गुनगुने पानी में ३ बड़े चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाकर घोल तैयार करें। फिर स्पंज को घोल में डुबोकर टाइल्स पर गोलाकार रगड़ें। अब साफ़ पानी में कपड़ा भिगोकर टाइल्स को पोंछें, और फिर सूखे कपड़े से दोबारा पोंछें। इससे टाइल्स पर पानी के दाग़ नहीं दिखेंगे, साथ ही वो चमकने लगेंगी।

४) टाइल्स को पॉलिश करनेवाला पाउडर छिड़कें

पत्थर की टाइल्स की चमक बरक़रार रखने के लिए इनपर लगे दाग़ साफ़ करने चाहिए। इसके लिए सबसे पहले टाइल्स को पॉलिश करनेवाला पाउडर छिड़कें। फिर गीले कपड़ें से टाइल्स पर गोलाकार रगड़ें। इससे सारे दाग़ साफ़ होंगें और आपकी टाइल्स चमकने लगेंगी।

इन आसान टिप्स से आप बाथरूम में लगी पत्थर की टाइल्स की खोई हुई चमक वापस ला सकते हैं।

मूल रूप से प्रकाशित