इस पदार्थ से करें बाथरूम की सफ़ाई, तो गंदगी की होगी विदाई!

क्या आप चाहते हैं साफ़ और स्वच्छ बाथरूम? तो बेकिंग सोडा आएगा आपके काम।

अपडेट किया गया 25 अगस्त 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

अपने घर के बाथरूम की सफ़ाई कैसे करें | गेट सेट क्लीन बाथरूम सफाई

क्या आप अपने घर के बाथरूम की गंदगी और हानिकारक जीवाणु से हैं परेशान? अगर हां, तो पेश हैं बेकिंग सोडा के कुछ घरेलू टिप्स, ताकि आपका बाथरूम रहे साफ़-सुथरा और परिवार रहे बीमारी-मुक्त।

१) टॉयलेट बोल

टॉयलेट बोल को साफ़ करने के लिए सबसे पहले हाथ में दस्तानें पहने। टॉयलेट बोल में लगे दाग़ को साफ़ करने के लिए सबसे पहले इसमें २ कप बेकिंग सोडा डालें। अब स्प्रे बोतल में १ कप विनेगर भरकर इसे टॉयलेट बोल के अंदर और बाहर की तरफ़ छिड़कें। फिर ५ मिनट बाद टॉयलेट स्क्रबिंग ब्रश से बोल को रगड़ते हुए साफ़ करें और फिर पानी से धोएं। आख़िर में फ्लश करें। इससे बोल चमकने लगेगा।  

२) शावर स्टॉल, आईने और टाइल्स

१ कप पानी और १ कप बेकिंग सोडा का मिश्रण बनाएं। अब शावर स्टॉल या आईने की सतह को सादे पानी से गीला करें। फिर स्पंज या नायलॉन के कपड़े की मदद से शावर स्टॉल या आईने की सतह पर लगाएं। २० मिनट बाद इसे साफ़ पानी से धोएं। इससे साबुन और पानी के दाग़ छूट जाएंगे, फिर शावर स्टॉल और आईने चमकने लगेंगे। इसी तरह आप बाथरूम के टाइल्स की भी सफ़ाई कर सकते हैं।

) ब्लॉक्ड नाली की सफ़ाई

अगर आप भी बाथरूम की ब्लॉक्ड नाली से परेशान हैं तो हफ़्ते में एक बार १ कप बेकिंग सोडा और १ कप नमक के मिश्रण को नाली में डालें। फिर २० मिनट के लिए यूंही छोड़ दें। अब आधा बाल्टी गुनगुना पानी नाली में डालें। ऐसा करने से आपकी नाली पूरी तरह साफ़ हो जाएगी। अगर आपकी नाली ज़्यादा जाम है तो आप १-१ कप बेकिंग सोडा, विनेगर और आधा कप नींबू के रस का मिश्रण को तैयार कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो इस तरह बेकिंग सोडा की मदद से आप अपने बाथरूम को साफ़ और चमकदार रख सकते हैं।

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट