
बोरवेल का पानी अपने साथ कई तरह के दाग़-धब्बे लेकर आता है, इसके नियमित इस्तेमाल से नल, बाल्टी और वॉशबेसिन भी धब्बेदार हो जाते हैं। वैसे इनसे निपटने के लिए आपको बहुत कुछ करने की ज़रूरत नहीं, किचन में रखी कुछ ख़ास चीज़ें ही काफ़ी हैं। आइए, जानते हैं कैसे इन धब्बों को हटा सकते हैं।
विनेगर से करें धब्बों की सफ़ाई
स्टेप १: सफ़ाई के लिए घोल बनाएं
वॉशबेसिन से बोरवेल के खारे पानी के धब्बे हटाने के लिए सबसे पहले बाउल लें और इसमें १-१ कप विनेगर और पानी डालें। दोन ों को अच्छी तरह मिलाएं। फिर साफ़ कपड़े को घोल में डुबोएं और धब्बेंवाले हिस्से पर लगाएं। सुनिश्चित करें कि आपने सभी जगह घोल लगाया है। अब इसे १५-२० मिनट के लिए यूंही छोड़ दें।
स्टेप २: धब्बों को रगड़कर साफ़ करें
अब वॉशबेसिन पर लगे धब्बों को कपड़े से गोलाकार रगड़कर साफ़ करें और साफ़ पानी से धोएं।

इस तरह वॉशबेसिन से खारे पानी का दाग़ चला जाएगा।
बेकिंग सोडा से करें धब्बों की सफ़ाई
स्टेप १: वॉशबेसिन में पानी छिड़कें
सबसे पहले, वॉशबेसिन में पानी छिड़कें। साथ ही, एक छोटे बाउल में बेकिंग सोडा भरकर तैयार रखें।
क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?
0 वोट
स्टेप २: बेकिंग सोडा छिड़कें
अब वॉशबेसिन के धब्बे वाले हिस्से पर बेकिंग सोडा छिड़कें और १० मिनट के लिए इसे यूंही छोड़ दें।
स्टेप ३: स्पंज से रगड़ें
स्पंज को पानी में डुबोएं और फिर वॉशबेसिन को रगड़ें। अब १० मिनट के लिए इसे यूंही रहने दें।
स्टेप ४: वॉशबेसिन धोएं
आख़िर में वॉशबेसिन को साफ़ पानी से अच्छी तरह धोएं और साफ़ कपड़े से पोंछे।
दोनों में से किसी एक का उपयोग करके आप वॉशबेसिन में पड़े पीले धब्बों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
की स्टेप:
यदि आप विनेगर का उपयोग सफ़ाई के लिए कर रहे हैं, तो हाथ में हमेशा दस्ताने पहनें।