संगमरमर के फ़र्श पर गिर गई स्याही? करें सफ़ाई पाएं वाहवाही!

सफ़ेद संगमरमर से स्याही के धब्बे निकालना उतना भी मुश्किल नहीं, जितना कि आप सोच रहे हैं। कुछ आसान से स्टेप्स चुटकियों में इस मुश्किल को आसान बना सकते हैं।

अपडेट किया गया 25 अगस्त 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

is-your-new-white-marble-flooring-stained-with-dark-blue-ink फर्श और सरफेस सफाई

कभी बच्चे अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए इंक पेन से फ़र्श को रंगने लगते हैं तो कभी बड़ों के हाथ से छूटकर गिरी स्याही की बोतल सफ़ेद संगमरमर को रंगीन बना देती है। अगर आप भी हुए हैं इसके शिकार तो ऐसे करें इसका उपचार।

ध्यान रहे क्लीनिंग एजेंट्स और रसायनों को कभी भी एकसाथ न मिलाएं। इसका परिणाम ख़तरनाक हो सकता है।

स्टेप १:

सबसे पहले संगमरमर की फ़र्श को सूखे कपड़े या स्पंज से साफ़ करें।

स्टेप २:

अब १ कप गेहूं के आटे में १ बड़ा चम्मच लिक्विड क्लीनिंग एजेंट मिलाकर पेस्ट बनाएं। तैयार पेस्ट को धब्बे पर फैलाकर लगाएं।

स्टेप ३:

अब इसे क्लिंग रैप से ढंकें। उसमें कुछ छेद करें और रातभर सूखने के लिए यूं ही छोड़ दें।

स्टेप ४:

सुबह क्लिंग रैप को हटाकर फ़र्श को साबुन के पानी से धोएं।

स्टेप ५:

अब दोबारा इसे साफ़ पानी से पोंछें फिर सूखने दें।

क्यों है ना बेहद आसान मगर दमदार स्टेप्स!

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट