बिना पेंट किए घर की दीवारों को चमकाएं, पेंट के ख़र्च को भूल जाएं!

क्या आप दीवारों को पेंट करने की सोच रहे हैं, पर पैसों की कमी आपको रोक रही है? तो हमारे पास हैं दीवारों को बिना रंगे चमकदार बनाने के आसान तरीक़े।

अपडेट किया गया 21 जुलाई 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

अपने घर की दीवारों को बिना पेंट किए कैसे चमकाएं | गेट सेट क्लीन फर्श और सरफेस सफाई

किसी कारणवश आप घर की दीवारों को रंगवा नहीं पा रहे हैं, मगर दीवारों को साफ़ कर उस पर लगे पुराने रंग को चमका तो ज़रूर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं दीवारों को साफ़ कर उन्हें पहले जैसा बनाने की आसान तरक़ीबें।

१) धूल से छुटकारा पाएं

अगर आपके दीवार पर ऑयल पेंट लगाया है तो उसपर जमी धूल-मिट्टी साफ़ करने के लिए सबसे पहले दीवार को झाडें। आप चाहें तो दीवारों के कोनों में जमी धूल-मिट्टी साफ़ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर इसके बाद भी आपको दीवार पर धूल नज़र आ सही है, तो आप गीले कपड़े से दीवार को पोछकर धूल से छुटकारा पा सकते हैं और दीवार को चमका सकते हैं।

२) चिपचिपे दाग़ से छुटकारा पाएं

दीवारों पर लगे चिपचिपे दाग़ से छुटकारा पाने के लिए बाल्टीभर गुनगुने पानी में आधा कप डिशवॉशिंग लिक्विड और आधा कप विनेगर डालकर घोल बनाएं। अब स्पंज को घोल में डुबोकर दीवारों को हल्के हाथ से साफ़ करें। आख़िर में साफ़ पानी में कपड़े को डुबोएं और दीवार पोंछें। इससे आपकी दीवार चमकने लगेगी।

३) ज़िद्दी दाग़-धब्बों से छुटकारा पाएं

दीवार पर लगे ज़िद्दी दाग़-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए बाउल में १ कप विनेगर और १ कप सोडा मिलाकर मिश्रण तैयार करें। फिर इस मिश्रण को दाग़ पर लगाएं और इसे १० मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर स्पंज को पानी में डुबोकर मिश्रण को साफ़ करें। इससे आपके दीवार पर लगे दाग़ साफ़ होंगें।

बेशक़, अब आप इन तरक़ीबों से अपने घर की दीवारों को पहले की तरह फिर से नए जैसा बना सकते हैं!

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट