वुडन फ़्लोर को झटपट साफ़ करने के कारगर तरीक़े!

क्या आपके घर में भी वुडन फ़र्श है, जो बहुत जल्दी ख़राब हो जाती है? तो आइए जानें वुडन फ़र्श को झटपट साफ़ करने के घरेलू टिप्स।

अपडेट किया गया 21 जुलाई 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

अपने वुडन फ़्लोर को झटपट साफ़ कैसे करें | गेट सेट क्लीन फर्श और सरफेस सफाई

वुडन फ़र्श को चमकदार बनाएं रखने में बेहत ज़्यादा पैसे ख़र्च होते हैं। पर इन आसान घरेलू टिप्स की मदद आप वुडन फ़र्श को चमका सकते हैं और पैसों की भी बचत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

१) विनेगर का इस्तेमाल करें

३ कप पानी में १ कप विनेगर मिलाकर घोल बनाएं। तैयार घोल को स्प्रे बोतल में भरें और इसे फ़र्श पर छिड़ककर साफ़ कपड़े से पोंछें। इससे आपका फ़र्श चमकने लगेगा। पानी के संपर्क में आने से वुडन फ़र्श ख़राब हो सकता है, इसलिए हफ़्ते में एक बार ही इस तरीक़े का इस्तेमाल करके फ़र्श साफ़ करें।

२) टी बैग का इस्तेमाल करें

वुडन फ़र्श को साफ़ करने के लिए टी बैग्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए १ कप गर्म पानी में २ टी बैग डालें। अब पानी में कपड़े को भिगोएं और कपड़े को निचोड़कर पानी निथारें। अब हल्के से फ़र्श पोंछें। आख़िर में सूखे कपड़े से पोंछें। इससे आपका वुडन फ़र्श चमकने लगेगा।

३) ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें

वुडन फ़र्श पर लगे चिपचिपे दाग़ साफ़ करने के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दाग़ मिटाने के लिए दाग़ पर थोड़ा सा ऑलिव ऑयल लगाएं। फिर इसे १० मिनट ऐसे ही रहने दें। आख़िर में इसे साफ़, सूखे कपड़े से पोंछें।

४) क्रेयॉन का इस्तेमाल करें

वुडन फ़र्श की दरारों को भरने के लिए फ़र्श से मेल खाता क्रेयॉन लें और उसे दरारों पर घिसें। अब ‘ब्लोड्रायर’ को हाई स्पीड पर चलाएं, और जिस जगह क्रेयॉन लगाया है उस जगह को थोड़ा गर्म करें। इससे क्रेयॉन अपने आप दरारों में सेट हो जाएगा। आख़िर में साफ़ कपड़े से पोंछें।

है ना आसान तरीक़े वुडन फ़र्श को साफ़ करने के?

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट