चांदी के बर्तन का ऐसे रखें ख़्याल, ख़ूबसूरती रहेगी बरक़रार!

चांदी के बेहतरीन डिज़ाइन वाले बर्तनों की करनी है देखभाल? न हो निराश, ये टिप्स साबित होंगे मददगार।

अपडेट किया गया 25 अगस्त 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

How to clean and care for your beautiful silverware फर्श और सरफेस सफाई

अगर चांदी के बर्तन को ठीक से संभाला नहीं जाए तो ये काले पड़ सकते हैं। और फिर काले दाग़ आपके बर्तनों की चमक को ग़ायब कर सकते हैं। चांदी के बर्तन को चमकदार बनाएं रखने के लिए ये घरेलू उपाए आपके काम आएंगे।

चांदी के बर्तनों को धोने के बाद इन्हें अच्छी तरह सुखाएं। नमी रह जाने के कारण चांदी के बर्तन ख़राब हो सकते है।

१) टूथपेस्ट

छोटे बाउल में ज़रूरत अनुसार टूथपेस्ट निकालें। अब पुराने टूथब्रश की मदद से टूथपेस्ट को चांदी के बर्तन पर घिसें और फिर ५ मिनट के लिए यूंही छोड़ दें। अब साफ़ पानी से बर्तन को धोएं और सूखे कपड़े से पोंछें।

२) बेकिंग सोडा

बाउल में १ कप बेकिंग सोडा लें और इसमें आधा कप पानी डालें। अब दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण तैयार करें। पुराने टूथब्रश की मदद से चांदी के बर्तन पर मिश्रण लगाएं और १-२ घंटे के लिए यूंही छोड़ दें। अब स्पंज से बर्तन को रगड़ें। फिर सादे पानी से बर्तन को धोएं और किसी सूखे कपड़े से तुरंत पोंछें।

३) टमाटो सॉस

बाउल में टमाटो सॉस लें। अब इसे बर्तन के काले हुए हिस्से पर रगड़ें और ५ मिनट के लिए यूंही छोड़ दें। अब साफ़ कपड़े से बर्तन को पोंछें। इससे आपके चांदी के बर्तन से काले दाग़ भी हटेंगे और चमक भी लौट आएगी।

४) डिशवॉश जेल

बाउलभर गुनगुना पानी लें, इसमें २ छोटे चम्मच डिशवॉश जेल को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें मुलायम कपड़े को डुबोएं और चांदी के बर्तन को तब तक साफ़ करें जब तक की इसका कालापन चला न जाए। फिर बर्तन को साफ़ पानी से धोएं, और साफ़ कपड़ें से पोंछें।

इस तरह आप अपने चांदी के बर्तनों की बेहतरीन देखरेख कर सकते हैं।

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट