बच्चे ने पेन-होल्डर में गिरा दी स्याही? इन टिप्स से करें सफ़ाई!

क्या आपके बच्चे ने पेन-होल्डर में गिरा दी है स्याही? इन टिप्स को अपनाएं और पेन-होल्डर को फिर से चमकाएं।

अपडेट किया गया 20 फ़रवरी 2023

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

Did your child drop ink in her pen-holder? Here's how to clean up परिवार

स्याही का दाग़ एक बार जहां लग जाए उसे साफ़ करना काफ़ी मुश्किल होता है। जी हां, मुश्किल होता है, लेकिन नामुमकिन नहीं। बस कुछ चीज़ों की मदद से आप पेन-होल्डर से आसानी से स्याही के दाग़ साफ़ कर सकते हैं। आख़िर क्या हैं वो चीज़ें और क्या है साफ़ करने का सही तरीक़ा? आइए, जानते हैं।

१) प्लास्टिक का पेन-होल्डर

अगर आपके बच्चे ने प्लास्टिक के पेन-होल्डर में स्याही गिरा दी है, तो आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। उसे आप आसानी से साफ़ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पेन होल्डर को खाली कर लें। उसके बाद हेयर स्प्रे और कॉटन का कपड़ा लें। अब होल्डर के जितने हिस्से पर स्याही लगी है, उस पर स्प्रे करें। फिर क़रीब ५ मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब कॉटन के कपड़े को हल्का गीला करें और फिर पेन-होल्डर को पोंछें। होल्डर में स्याही का दाग़ अगर अब भी मौजूद है तो इस प्रक्रिया को दोहराएं। उसके बाद होल्डर को साफ़ पानी से धोएं, फिर उसे सूखने के लिए रख दें।

२) लोहे का पेन-होल्डर

लोहे के पेन-होल्डर से स्याही के दाग़ को साफ़ करने के लिए बाउल में २ बड़ा चम्मच पानी लें और फिर उसमें १ छोटा चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाकर घोल तैयार करें। अब तैयार घोल में कपड़े को डुबोकर होल्डर पर लगे स्याही के दाग़ पर लगाएं और क़रीब ५ मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद उसे साफ़ पानी से धोएं फिर साफ़-सूखे कपड़े से तुरंत पोंछें वरना ज़ंग लग सकती है। आप घोल बनाने के लिए विम डिशवॉश जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है। इस्तेमाल से पहले पैक पर लिखे हुए निर्देशों का हमेशा पालन करें।

३) लकड़ी का पेन-होल्डर

अगर पेन-होल्डर लकड़ी का है और उसमें बच्चे ने स्याही गिरा दी है तो उसे साफ़ करने के लिए कटोरी में थोड़ा-सा विनेगर लें। उसके बाद कॉटन के कपड़े की मदद से दाग़ वाले हिस्से पर अच्छे से विनेगर लगाएं। थोड़ी देर के लिए उसे रखें, फिर साफ़ पानी से धोएं। अगर अब भी दाग़ पूरी तरह से साफ़ नहीं हुआ है तो थोड़ा-सा डिटर्जेंट लें और उसे होल्डर में लगे दाग़ पर लगाकर मुलायम स्पंज से हल्के से रगड़ते हुए साफ़ करें। उसके बाद उसे साफ़ पानी से धोएं और धूप में सूखने के लिए रख दें।

तो अब इन टिप्स को अपनाएं और स्याही के दाग़ को दूर भगाएं।

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट