
छोटे बच्चे दिनभर खेलते-खेलते अपने कपड़े पर कई दाग़ लगा लेते हैं। अगर आपके बच्चे भी ऐसा करते हैं और आपको इन दागों को साफ़ करने में मुश्किल हो रही है, तो आप इन टिप्स की मदद से कपड़े पर लगे दाग़ मिटाकर कपड़े को चमका सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
१) शौच के दाग़
बच्चों के शौच के दाग़ को साफ़ करने के लिए सबसे पहले कपड़े को पेपर टॉवेल से पोंछें। फिर बहते पानी के नीचे रखें। अब आधे बाल्टी गुनगुने पानी में १ छोटा चम्मच विनेगर मिलाएं और इसमें कपड़े को १ घंटे तक भिगोकर रखें। आख़िर में कपड़े को साधारण तरीक़े से धोएं। इससे बच्चे के कपड़े से शौच के दाग़ गायब होंगे।
२) बेबी ऑइल के दाग़
बच्चों की मालिश करते वक़्त कपड़े पर बेबी ऑइल के दाग़ लगना आम बात है। इन दाग़ों को मिटाने के लिए डिशवॉश लिक्विड की कुछ बूंदे दाग़ पर बहाकर उंगलियों से रगड़ें। फिर बाल्टीभर गुनगुने पानी में कपड़े को भिगोकर दाग़ को साफ़ करें। अब आख़िर में इन्हें साधारण तरीक़े से धोएं।

३) मिट्टी के दाग़
कपड़े पर लगे मिट्टी के दाग़ साफ़ करने के लिए सबसे पहले पानी की मदद से कपड़े धोएं और जितनी हो सके उतनी मिट्टी साफ़ करें। फिर दाग़ पर लिक्विड डिटर्जेंट की कुछ बूंदे बहाकर इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब बाल्टीभर ठंडे पानी में कपड़े को खंगालें और आख़िर में साधारण रूप से धोएं। इससे कपड़े पर लगे सारे मिट्टी के दाग़ साफ़ होंगें।
४) दूध या खाने के दाग़
बच्चों के कपड़े पर लगे दूध या खाने के दाग़ साफ़ करने के लिए सबसे पहले दाग़ को चम्मच से साफ़ करें। इससे दाग़ जल्दी साफ़ होंगे। अब दाग़ पर बेकिंग सोडा छिड़कें। फिर लिक्विड डिटर्जेंट की ४-५ बूंदे बहाकर ब्रश से रगड़ें, और आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। आख़िर में इसे साधारण तरीक़े से धोएं। आपके बच्चे के कपड़े से दाग़ ग़ायब होंगे और कपड़े चमकदार दिखेंगे।
क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?
0 वोट
क्यों है ना आसान बच्चों के कपड़ों से दाग़ मिटाना।