इन टिप्स को अपनाएं, परिवार के साथ मिलकर घर के काम को आसान बनाएं!

एकसाथ काम करने से काम जल्दी और आसानी से हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कुछ टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप परिवार के साथ मिलकर घर के सारे काम को आसानी से कर सकते हैं।

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

अपने घर के काम परिवार के साथ मिलकर आसान कैसे बनाएं | गेट सेट क्लीन
विज्ञापन
Nature Protect Floor Cleaner - leaderboard

अगर एक दिन भी परिवार के सारे लोग घर पर रहें और घर के मददगार छुट्टी पर हों तो आपका काम बढ़ना आम बात है। लेकिन अगर ऐसा कई दिनों तक चले तो समस्या और भी बढ़ जाती है। परिवार के सभी सदस्य घर पर हैं, तो आपको ज़्यादा खाना बनाना होगा, ज़्यादा पकवान बनाने होंगे और इससे ही चीज़ें गंदी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आपको अपने छोटे बच्चों को रचनात्मक तरीक़े से व्यस्त रखना होगा। यह आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

तो चलिए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिन्हें अपनाकर आप परिवार के सभी सदस्यों की मदद से घर के सारे काम जल्दी और आसानी से कर सकते हैं।

१) व्यवस्थित करें

काम की शुरुआत करने से पहले लिस्ट बनाएं। उसमें कौन, कब और क्या काम करेगा, यह सारी जानकारी  लिखें। साथ ही ज़रूरी नहीं कि घर के सारे काम रोज़ ही किए जाएं। पर कुछ काम, जैसे घर की सफ़ाई और घर को कीटाणुमुक्त रखना यह काम रोज़ाना करना ज़रूरी है। पर अलमारी या फिर कैबिनेट की सफ़ाई हफ़्ते में एक बार भी कर सकते हैं।

जब लिस्ट तैयार हो जाए तो परिवार के हर एक सदस्य को सफ़ाई की ज़िम्मेदारी सौंपें। घर की सफ़ाई करने का यह आसान तरीक़ा है। आप चाहें तो एक टाइम टेबल भी बना सकते हैं। उसमें घर का काम और उस काम की ज़िम्मेदारी किसे सौंपी गई है यह भी लिख सकते हैं।  

विज्ञापन
Nature Protect Floor Cleaner - mpu

साथ ही काम ख़त्म होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने हाथ धोए हैं या नहीं, इस पर भी ध्यान दें। हाथों को बार-बार धोना बेहद महत्वपूर्ण है। हाथों को धोने के लिए आप साबुन और पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि लाइफबॉय के सैनिटाइज़र, जो बाज़ार में उपलब्ध है।  

२) बच्चों को भी शामिल करें

घर की सफ़ाई की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ बड़ों पर नहीं, बल्कि बच्चों को भी सौंपें। इससे बच्चे उत्साहित और काम में व्यस्त भी रहेंगे। घर के काम में उनकी मदद लेने के साथ आप उनके साथ खेल भी सकते हैं। बच्चों को सौंपे गए काम को उचित समय पर ख़त्म करने के लिए कहें। साथ में यह भी कहें कि जो काम जल्दी ख़त्म करेगा उसे उचित पॉइंट मिलेंगे और जिसके ज़्यादा पॉइंट होंगे वो विजेता होगा।  

बच्चों को व्यस्त रखने के लिए आप कई तरीक़ों को अपना सकते हैं। उन्हीं तरीक़ों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

३) मदद के अर्थ को समझाएं

आप परिवार के सदस्यों को जब भी घर का काम करने को कहते हैं, तो वह चिंतित हो जाते हैं या फिर चिढ़ जाते हैं। ऐसे में उन्हें मदद का मतलब समझाएं। कभी-कभी कुछ चीज़ें किए बिना ही वो आपकी मदद कर सकते हैं और आपका काम भी कम कर सकते हैं। परिवार के सदस्य खाना खाते वक़्त कम से कम बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें साफ़ करने का आपका काम कम होगा। साथ ही परिवार के सदस्य को जिन  चीज़ों की ज़रूरत हो उन्हें ही अलमारी या फिर कैबिनेट से बाहर निकालें। साथ ही काम होने के बाद उन चीज़ों को फिर से अपनी जगह पर रखने के लिए कहें। इससे आपका काम भी कम होगा।  

४) मल्टीटास्क कैसे करें यह बताएं

घर का काम सभी को डरावना और उबाऊ लगता है। पर आप अपने परिवार को बता सकते हैं कि कैसे आप पसंदीदा चीज़ें करते हुए घर का काम भी कर सकते हैं। जैसे कि टीवी देखते हुए कपड़ों को तहकर अलमारी में रख सकते हैं या फिर नहाने जाते वक़्त बाथरूम में पोंछा लगा सकते हैं। यह दो आसान से उदाहरण देकर उन्हें समझाएं।

इन आसान तरीक़ों को अपनाकर आप परिवार के साथ मिलकर घर का काम कर सकते हैं।

मूल रूप से प्रकाशित