क्या आप पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाना चाहते हैं? हम यहाँ पर एक विस्तृत सूची दे रहे हैं, जिसमें बीमारियाँ, उनके कारण और उनकी रोकथाम के उपाय बताए गए हैं|

पानी से होने वाली बीमारियाँ पानी के संदूषण के कारण होती हैं| ऐसे अनेक प्रकार के विषाणु होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं|

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में क्या है उपाय | गेट सेट क्लीन
विज्ञापन
Vim Dishwash Gel

80% से अधिक बीमारियाँ पानी से जन्म लेती हैं| पानी से अनेक प्रकार की बीमारियाँ होती हैं, जैसे दस्त, हैज़ा, पोलियो और मेनिंजाइटिस| तो नीचे दी गई सूची में देखिए पानी से होने वाली बीमारियाँ, उनके कारण और उनकी रोकथाम के उपाय|

  • हैज़ा

विब्रियो कोलेरो नामक एक बैक्टेरिया से हैजा नामक एक अत्यंत संक्रामक बीमारी होती है| यह बीमारी संदूषित विषैले पानी और साथ ही समुद्री भोजन का सेवन करने से फैलती है| रोकथाम के उपाय : 20 लीटर पानी को स्वच्छ बनाने के लिए उसमें 1 चम्मच ब्लीच मिलाएँ! पानी को 60 मिनट के बाद ही पिने के लिए उपयोग करें|

  • टायफ़ाइड

यह बुखार आम तौर पर उन जगहों पर ज़्यादा होता है, जहाँ स्वच्छता पर्याप्त नहीं होती है| रोकथाम के उपाय : उपयुक्त साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें| खाने से पहले और शौच के बाद हाथों को अवश्य धोएँ| फलों और सब्ज़ियों को उपयोग से पहले धोएँ|

  • पेचिश

विज्ञापन
Vim Dishwash Gel

पेचिश का सबसे आम कारण है उन कच्चे फलों और सब्ज़ियों का सेवन करना, जिनकी सिंचाई संदूषित पानी से हुई हो|रोकथाम के उपाय : पूर्ण स्वच्छता का पालन करें! पानी का क्लोरीनाइज़ेशन या आयोडीन उपचार बहुत आवश्यक है|

  • आंत्रशोध (यात्रियों का रोग)

यह बीमारी संक्रमित भोजन और पानी को खाने से फैलती है और साथ ही यह संक्रमित सतहों के संपर्क से भी होती है| इसके लक्षण हैं पेटदर्द, मतली, दस्त आदि|रोकथाम के उपाय : उबला हुआ या रिवर्स ओस्मोसिस से शुद्ध पानी या पानी का डिस्टिलेशन!

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

इनमें से किसी भी बीमारी से बचने के लिए उपयुक्त रोकथामकारी उपाय करें|

एक अच्छा वाटर प्युरीफ़ायर लगवाएँ| इससे पानी के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा बहुत हद तक कम हो जाएगा|

मूल रूप से प्रकाशित