किचन की दीवार पर गिर गया तेल? दाग़ को मिटाना हुआ अब बच्चों का खेल!

किचन में खाना बनाते वक़्त क्या ग़लती से दीवार पर तेल गिर गया? कोई बात नहीं, पेश हैं कुछ ऐसे टिप्स जिससे दीवार से तेल और तेल के दाग़ दोनों साफ़ हो जाएंगे।

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

किचन की दीवार से तेल के दाग़ों को कैसे करें साफ़ | गेट सेट क्लीन
विज्ञापन
Vim Dishwash Gel

किचन में तरह-तरह के दाग़ों की मौजूदगी आम है। उन्हीं दाग़ों में से एक है दीवार पर लगे तेल के दाग़, जो दीवार की ख़ूबसूरती को पूरी तरह बिगाड़ देते हैं। इसलिए हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे स्टेप्स जिससे दीवार पर तेल को फैलने से रोकना और दाग़ के नामोनिशान को मिटाना बिल्कुल आसान होगा।

दाग़ को हल्के से छुड़ाएं सख़्ती से रगड़ने से दीवार की पेंट को नुक़सान पहुंच सकता है।

स्टेप १:

तेल जैसे ही दीवार पर गिरे उसे तुरंत ब्रेड के टुकड़े से पोंछें ताकि ब्रेड सारा तेल सोख ले।

स्टेप २:

अब थोड़ा-सा विनेगर लेकर इसमें स्पंज डुबोएं और जहां तेल गिरा है वहां पर रगड़ें। फिर एक दूसरा स्पंज लें और दीवार से विनेगर को पोंछें फिर साफ़ कपड़े से दोबारा पोंछें।

विज्ञापन
Vim Dishwash Gel

स्टेप ३:

आख़िर में थोड़ा-सा गर्म पानी लें, इसमें १ चम्मच डिशवॉश लिक्विड डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब स्पंज की मदद से दीवार पर तैयार घोल लगाएं और कुछ देर बाद रगड़ते हुए छुड़ाएं।

स्टेप ४:

अब दीवार से साबुन को हटाने के लिए पहले गीले साफ़ कपड़े से पोंछें फिर सूखे कपड़े से पोंछें। फिर दीवार को सूखने के लिए छोड़ दें।

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

तो इस तरह दीवार से तेल का दाग़ छू हो जाएगा!

मूल रूप से प्रकाशित