किचन की दीवार पर है तेल की चिकनाई? ऐसे करें असरदार सफ़ाई!

किचन की दीवारों पर जम गई है तेल की परत? तो चलिए जानते हैं कुछ ख़ास तरीक़े, जिनकी मदद से आप तेल की परत को आसानी से साफ़ कर सकते हैं।

अपडेट किया गया 25 अगस्त 2021

·

लेखक Get Set Clean टीम द्वारा

पठन समय २ मिनट

Cleaning Grease Stains From Your Kitchen Walls is a Breeze! रसोई की सफाई

किचन की दीवारों पर तेल जमना आम बात है, पर समय रहते अगर आपने इसे साफ़ नहीं किया, तो तेल की परत को साफ़ करना कठिन हो सकता है। इन तरीकों को अपनाकर आज ही दीवार को आसानी से साफ़ करें।

स्टेप १: घोल बनाएं

किचन की दीवार पर लगे तेल को साफ़ करने के लिए बाउल में १ कप गुनगुना पानी डालें। फिर इसमें २ बड़े चम्मच विनेगर और १ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब इसे अच्छे से मिलाकर घोल तैयार करें। तैयार घोल को स्प्रे बोतल में भरें। 

स्टेप २: स्प्रे करें

अब स्प्रे बोतल को हिलाएं और दीवार पर लगे तेल के दाग़ों पर छिड़ककर इसे १० मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।  

स्टेप ३: रगड़ें

अब स्पंज पर १ छोटा चम्मच डिशवॉश लिक्विड डालें। फिर स्पंज से तेल के दाग़ पर गोलाकार रगड़ें। इससे दाग़ आसानी से साफ़ होंगें। 

स्टेप ४: पोंछें

अब बाल्टीभर गुनगुना पानी लें। इसमें साफ़ कपड़े को डुबोएं और दीवार पोंछें। अब फिर साफ़ पानी में कपड़ें को डुबोएं और दीवार को पोंछें। इससे दीवार से सारे तेल के दाग़ ग़ायब होंगें और दीवार चमकने लगेगी।

स्टेप ५ : कोनों की सफ़ाई

दीवार के कोनों में या फिर टाइल्स के बीच जमी गंदगी को साफ़ करने के लिए उसपर घोल छिड़कें और टूथब्रश से रगड़ें। फिर साफ़ कपड़ें से पोंछें।

की स्टेप:

हर रोज़ खाना बनाने के बाद किचन की दीवारों को साफ़ कपड़े से पोंछें। इससे दीवारों पर तेल की परत नहीं जमेगी।

क्या यह लेख मददगार था?

अपनी आवाज को महत्व दें

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट