करना है साफ़ किचन कैबिनेट? काम आएगा ये आसान नुस्ख़ा!

क्या किचन कैबिनेट्स की सफ़ाई लगती है मुश्किल? इन आसान स्टेप्स से करें डील, इससे सफ़ाई में नहीं होगी मुश्किल।

अपडेट किया गया

अपने किचन कैबिनेट को कैसे करें साफ़ | गेट सेट क्लीन
विज्ञापन
Vim Dishwash Gel

किचन में तैलीय पकवान बनाने के कारण किचन कैबिनेट्स पर बहुत जल्द धूल-मिट्टी और तेल की परत जम जाती है। इस वजह से कैबिनेट्स दाग़दार नज़र आते हैं। ऐसे में केबिनेट्स की सफ़ाई के लिए इन स्टेप्स पर अमल करें।

किचन कैबिनेट्स की सफ़ाई २-३ हफ्तों में एक बार ज़रूर करें। इससे कैबिनेट की चमक बनी रहेगी।

स्टेप १: सामान को बाहर निकालें

किचन कैबिनेट्स में सभी लोग मसालों के डिब्बे और किचन से संबन्धित बहुत सारे सामान रखते हैं। इसलिए इन सारे मसालों के डिब्बों और अन्य सामान को बाहर निकालें और उन्हें सुरक्षित जगह पर रखें।

स्टेप २: धूल झाड़ें

विज्ञापन
Vim Dishwash Gel

अब किचन कैबिनेट को साफ़ करने के लिए सबसे पहले वैक्यूम क्लीनर से कैबिनेट्स की बाहरी और अंदरूनी सतह की धूल झाड़ें।

स्टेप ३: घोल बनाएं

अब बाउल में १ कप विनेगर में १ कप पानी लें और दोनों को अच्छी तरह मिलाएं। फिर तैयार घोल में साफ़ और सूती कपड़ा भिगोएं और कैबिनेट्स को अंदर और बाहर दोनों तरफ़ अच्छी तरह पोंछें। इससे आपका किचन कैबिनेट साफ़ हो जाएगा।

स्टेप ४: दोबारा पोंछें

अब साफ़ और सूखे कपड़े से कैबिनेट्स को दोबारा पोंछें। ध्यान रहे, ऐसा तुरंत करें, वरना पानी की वजह से किचन कैबिनेट्स की लकड़ी ख़राब हो सकती है।

स्टेप ५: दोबारा घोल बनाएं

अब दोबारा उसी मात्रा में विनेगर और पानी का घोल बनाएं और किचन कैबिनेट्स से निकालें गए मसालों के डिब्बों और अन्य सामान को पोंछकर कैबिनेट्स में रखते जाएं।

क्यों किचन कैबिनेट्स हो गया है ना स्वच्छ और साफ़!

मूल रूप से प्रकाशित