5 चीजें जो आप अपने डिशवॉशर के बारे में नहीं जानते

आजकल डिशवॉशर लगभग हर घर का हिस्सा बन चुका है- लेकिन यह बर्तन धोने के एक साधारण से साधन से कहीं अधिक है!

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

डिशवॉशर की विशेषताएं, जिनके बारे में आप नहीं जानते
विज्ञापन
vim matic leaderboard

कुछ ऐसे साधन है, जो हमारे काम के बोझ को कम करते हैं, और फिर यह डिशवॉशर, जो  सच में जादू की तरह काम करता है! आप इसमें चिकने, अस्वच्छ और गंदे बर्तन डालते हैं और चक्र पूरा होने पर साफ़ और चमकदार बर्तन बाहर आते हैं। इससे अधिक सुविधाजनक और क्या होगा?

गंदे बर्तनों को ऑटोमैटिक साफ करना डिशवॉशर की एक सबसे महत्वपूर्ण खूबी है, इसके साथ ही इसमें कुछ अन्य खूबियां और कार्यक्षमताएं होती हैं जिनके बारे में हम में से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे। एक डिशवॉशर बर्तन साफ करने के अलावा और भी बहुत कुछ कर सकता है। 

आप उनके बारे में और अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं? तो आगे पढ़ें!

  •  डिशवॉशर हाथों से बर्तन धोने की तुलना में कम पानी का उपयोग करता है

जब हम डिशवॉशर खरीद रहे थे तब हमारी सबसे बड़ी हिचकिचाहट यह थी कि हाथों से बर्तन धोने की तुलना में डिशवॉशर में बहुत अधिक पानी का उपयोग होता है। खैर, हमें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि हम गलत थे!

विज्ञापन
Vim Matic MPU

हालांकि, डिशवॉशर द्वारा बचाए जा सकने वाले पानी का सटीक माप देना संभव नहीं है (यह व्यक्ति के धोने के तरीकों पर और साथ ही डिशवॉशर के विभिन्न मॉडल्स पर भी निर्भर करता है), लेकिन औसतन, एक सिंक भरकर बर्तनों के लिए, मोटे तौर पर डिशवॉशर द्वारा प्रयोग किया गया पानी हाथों से बर्तन धोने की तुलना में आधा लगता है। यदि कोई एनर्जी-एफिशिएंट डिशवॉशर है, तो यह और भी कम पानी प्रयोग करता है। 

 इस आश्चर्यचकित खूबी को जानकार हमने निश्चित रूप से राहत की सांस ली और अपने घर डिशवॉशर होने को लेकर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। 

  •  डिशवॉशर में बर्तन धोने के लिए खास टैबलेट्स उपलब्ध हैं

 अनुभवहीन होने के नाते, डिशवॉशर पहली बार उपयोग करने वाले होने के नाते, हमने शुरुआत में नियमित बर्तन धोने के लिक्विड साबुन को उपयोग करने का सोचा, जो हम हाथों से बर्तन धोते समय उपयोग में लेते हैं, और सोचा कि यह कुछ कमाल कर जाएगा। लेकिन, बड़े दुख की बात है कि हम गलत साबित हुए। एक नियमित डिशवॉशिंग डिटर्जेंट के उपयोग ने प्रक्रिया को काफी गड़बड़ कर दिया और इससे बर्तन भी अच्छी तरह से साफ़ नहीं हुए। किसी-किसी बर्तन पर तो साबुन के झाग भी रह गए।  

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

हमने कई होममेड डिशवॉशर डिटर्जेंट भी आजमाए जिनमें आमतौर पर बेकिंग सोडा, बोरेक्स आदि होते हैं लेकिन उनमें से कोई भी काम नहीं आया। पहली बात तो, यह कि साबुन का घोल तैयार करने में समय लगता था और, वे वास्तव में भारतीय खाना पकाने के लिए विशिष्ट बर्तनों पर लगी चिकनाई और दागों को निकालने में सक्षम नहीं थे। 

अधिक खोजबीन करने पर हमें एक आश्चर्यचकित करने वाला उपाय मिला जिसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं होती। हमने देखा कि जैसे वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए डिटर्जेंट होते हैं, उसी तरह डिशवॉशर में बर्तन धोने के लिए भी खासतौर पर डिशवॉशर टेबलेट्स मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं। रिव्यू और लोगों के सुझावों से पता चला कि  विम मेटिक ऑल इन वन डिशवॉशर टेबलेट्स सबसे ज्यादा असरदार हैं तो हमने उन्हें आजमाने का तय किया।

हमने पाया कि यह टेबलेट्स उपयोग में बेहद आसान हैं और हम देखकर चौक गए कि, केवल एक ही टेबलेट लगभग हमेशा ही डिशवॉशर के एक पूरे भरे हुए लोड के लिए काफी है। हमें बस साइकिल शुरू होने से पहले टैबलेट को डिशवॉशर डिस्पेंसर में रखना था, इसने अपना जादू कर दिया!

कई बार उपयोग करने के बाद, हमें विम मेटिक ऑल इन वन डिशवॉशर टेबलेट्स बेहद पसंद आने लगी, क्योंकि यह भारतीय भोजन पकाने के दौरान लगने वाले कठिन दागों को भी बेहद असरदार तरीके से साफ कर देती हैं। जिनमें अधिकतर आचार, मसालों और चाय के दाग होते हैं। साथ ही, हम बिल्कुल तनाव मुक्त हो गए क्योंकि हम किसी भी तरह के बर्तन जैसे स्टील, चीनी मिट्टी, कांच, एल्यूमिनियम आदि डिशवॉशर में रख सकते हैं और यह टेबलेट्स हर तरह के बर्तनों पर अच्छी तरह से काम करती हैं। 

हमने निजी तौर पर यह महसूस किया कि क्यों विम मेटिक ऑल इन वन डिशवॉशर टेबलेट्स बहुत अच्छे से काम करती हैं क्योंकि इसकी हर एक टेबलेट में डिटर्जेंट पाउडर, रिंस एड और नमक के गुण होते हैं। इसलिए, सच में डिशवॉशर में आपके बर्तनों को साफ करने के लिए किसी अन्य प्रोडक्ट को मिलाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होती।

  • डिशवॉशर कचरे के निपटान के साथ नहीं आते

पहले डिशवॉशर में कचरे के निपटान की जरूरत होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। अगर आप भी हमारी तरह, आधुनिक डिशवॉशर लेते हैं, तो आपको इसके बजाय फिल्टर का सामना करना पड़ता है। हमें इस फिल्टर को नियमित निकालना और साफ करना पड़ता है। 

इसीलिए यह सुझाव दिया जाता है कि डिशवॉशर में बर्तन लोड करने से पहले बर्तनों पर लगे अतिरिक्त भोजन को साफ कर देना चाहिए अन्यथा यह फिल्टर को जाम कर सकता है।

  • डिशवॉशर रैक को आमतौर पर अनुकूलित किया जा सकता है

विभिन्न घरों में विभिन्न तरह के बर्तन, पॉट्स और पैन होते हैं। इसलिए, जिंदगी को आसान बनाने के लिए और डिशवॉशर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए, हमने देखा कि ब्रांड्स डिशवॉशर अब बर्तनों को धोने के लिए इस तरह की व्यवस्था के साथ आ रहे हैं कि आपकी जरूरत के अनुकूल रैक को बदला जा सकता है। 

इनमें आमतौर पर निचले रैक में लंबे बर्तन और पैन को रखने के लिए मूवेबल टॉप रैक, कांच के बर्तनों के लिए अलग से ऐड-ऑन, और यहां तक ​​कि उन्हें ऊपरी-रैक-केवल (चाय कप और वाइन ग्लास जैसे नाजुक बर्तनों के लिए) या नीचे-रैक (भारी बर्तन और पैन्स के लिए) बनाने के लिए धोने के चक्र को अनुकूलित करना शामिल है। आप सच में कई तरीकों से डिशवॉशर को 'अपना' बना सकते हैं!

  • डिशवॉशर बहुत अधिक बिजली की खपत नहीं करते हैं

यह एक साधारण अवधारणा है कि डिशवॉशर बहुत अधिक बिजली की खपत करते हैं और जिसकी वजह से हमारे बिजली बिल में बढ़ोतरी होती है। हम यह जानकर चौक गए कि यह सच नहीं है! अधिकांश आधुनिक डिशवॉशर इस तरह से डिजाइन किए जाते हैं कि वे बिजली बचाते हैं। वे चुनी गयी धुलाई कार्यक्रम के आधार पर लगभग 0.8 kWh प्रति लोड बिजली का उपयोग कर सकते हैं।

हमें विश्वास है कि हमारी तरह, आप भी डिशवॉशर और इसकी कार्यक्षमता के बारे में छिपी हुई खूबियों को जानकर हैरान होंगे। यह निस्संदेह आपके घर के लिए एक मूल्यवान उपकरण है। 

मूल रूप से प्रकाशित