अपने घर में भोजन की बर्बादी को कम करने के लिए ये उपयोगी उपाय अपनाएँ!
अगर आप अपना भोजन स्वयं उगाएँगे तो आप इसका खयाल ज़्यादा रखेंगे और इसे बर्बाद नहीं होने देंगे| लेकिन इसे यूँ अमल में लाना बड़ा मुश्किल होता है|
अपडेट किया गया


यह बहुत ही ज़रूरी है कि हम उस बर्बादी के बारे में सोचना शुरू करें, जो भोजन को खरीदते या बनाते समय भी होती है| इन आसान और व्यवहारिक सुझावों के बारे में सोचें|
आवश्यकता से अधिक न खरीदें| आपने क्या खरीदा है और क्या इस्तेमाल किया है, इसका लेखा-जोखा रखें| खराब होने वाली चीज़ों को उनके खरीदे जाने के क्रम में इस्तेमाल करना न भूलें| सभी खाद्य वस्तुओं की एक सूची बनाएँ, इस तरह आप पुरानी हो रही खाद्य वस्तुओं का ध्यान रख पाएँगे और उन्हें खराब होने के पहले इस्तेमाल कर सकेंगे|
आगे की योजना बनाएँ
यह सोचें कि आप क्या बनाने जा रहे हैं और बची हुई चीज़ का आप कैसे उपयोग करेंगे| आप अपने मुताबिक पंद्रह दिन या हफ़्ते भर के लिए योजना बना सकते हैं|
2. अपने किराना सामान की जानकारी रखें
विज्ञापन

गलत तरीके से चीज़ों को संग्रहित करने से खाद्य वस्तुएँ ज़्यादा इकट्ठी हो जाती हैं| जो चीज़ ज़्यादा मात्रा में हो, उसे फ्रिज करें, जिससे वह सड़े नहीं या बासी न हो| आलू, प्याज और लहसुन जैसी खाद्य वस्तुओं को रेफ्रिजरेट नहीं करना चाहिए. रेडी-टू-कुक खाद्य वस्तुओं का स्टॉक बड़ी मात्रा में नहीं करना चाहिए|
3. जिसे आप इस्तेमाल नहीं करेंगे, उसे किसी को दे दें
बेकार वस्तुएँ और अन्य चुनिंदा खाद्य सामग्रियाँ, जो खराब हो सकती हैं, उन्हें भूखे जानवरों को दिया जा सकता है| भटकते कुत्तों को भोजन देने के बारे में उच्च न्यायालय के नियमों को ध्यान में रखें|
4. खाद बनाएँ
बेकार चीज़ों को फैंकने के बजाय, आप कुछ खाद्य पदार्थों से खाद बना सकते हैं और उन्हें पोषक उर्वरकों में बदल सकते हैं| जब इन्हें मिट्टी में मिलाया जाता है तो ये सब्जियाँ और हर्ब्स उगाने के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं|
इस बारे में अन्य लोगों को भी जानकारी देना बड़ा सहायक होता है, क्योंकि भोजन की बर्बादी के मसले के बारे में जागरूक होने से लोगों को इस दिशा में सतर्क बनाने में मदद मिल सकती है|
मूल रूप से प्रकाशित