क्रिसमस के दिन आपने भी घर के आंगन में पार्टी रखी है और आपको आंगन को है सजाना? पर आपके आंगन में है कई सारी चीज़ें और साथ ही दीवारों पर जमी है धूल? तो चिंता की कोई बात नहीं, आप इन आसान स्टेप्स की मदद से अपने आंगन को पूरी तरह से साफ़ कर सकते हैं।
- Home
- घर से बाहर
- क्रिसमस पार्टी की करनी हैं तैयारी, सबसे पहले करें आंगन की सफ़ाई!
क्रिसमस पार्टी की करनी हैं तैयारी, सबसे पहले करें आंगन की सफ़ाई!
क्या क्रिसमस पार्टी के लिए आपके घर का आंगन है तैयार? नहीं तो ऐसे करें साफ़ और आंगन को बनाएं शानदार।
अपडेट किया गया
साझा करें
स्टेप १: धूल साफ़ करें
सबसे पहले, झाड़ू की मदद से फ़र्श और दीवार पर लगी धूल-मिट्टी साफ़ करें। साथ ही आंगन में किसी अन्य प्रकार की चीजें रखीं हों, तो उन्हें भी साफ़ करके कुछ समय के लिए कहीं और रखें। अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करते तो उन्हें कूड़ेदान में फेंक दें।
स्टेप २: पोछा लगाएं
फ़र्श को साफ़ करने के बाद बाल्टीभर गुनगुने पानी में २ छोटे चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाकर घोल तैयार करें। फिर इस घोल में कपड़े को डुबोकर फ़र्श पर पोछा लगाएं। अब नई बाल्टी में साफ़ पानी भरें और इसमें कपड़े को डुबोकर फिर से पोछा लगाएं। इससे फ़र्श पर लगी सारी धूल साफ़ होगी।
स्टेप ३: दाग़ साफ़ करें
अगर आपके आंगन के फ़र्श पर कोई ज़िद्दी दाग़ लगे हैं, तो उन्हें मिटाने के लिए बाउल में १ कप गुनगुना पानी, २ बड़े चम्मच नींबू का रस और १ छोटा चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। तैयार घोल को स्प्रे बोतल में भरकर फ़र्श पर लगे दाग़ पर छिड़कें। अब स्क्रबर से दाग़ को रगड़ें और इन्हें साफ़ करें। फिर साफ़ पानी से फ़र्श को धोएं। इससे दाग़ ग़ायब होंगें। इस घोल और प्रकिया का इस्तेमाल करके आप रंगीन दीवार पर लगे दाग़ भी साफ़ कर सकते हैं।
अगर इस तरक़ीब का इस्तेमाल करने के बाद भी दाग़ दिख रहे हैं, तो हाथों में दस्ताने पहनकर दाग़ पर ब्लीच पाउडर छिड़कें और इसे २-३ घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर फ़्लोर स्क्रबर का इस्तेमाल करके दाग़ को रगड़ें। आख़िर में इसे साफ़ पानी से पोंछें और सुखाएं। इस तरक़ीब से फ़र्श पर लगे दाग़ आसानी से साफ़ होंगें।
अब आप अपने आंगन को लाइट और अन्य डेकोरेटिव चीजों से सजा सकते हैं।
की स्टेप:
दीवारों पर लाइट या डेकोरेटिव चीजों को चिपकाने से पहले दीवार को अच्छी तरह से सूखने दें।
मूल रूप से प्रकाशित