रुमाल को बनाना है ख़ुशबूदार? तो आज़माएं ये उपाय असरदार!

क्या आपके पास है कई रुमाल? नहीं जानते इनका कैसे रखें ख़्याल और इन्हें बनाएं ख़ुशबूदार, तो पेश है ख़ास आपके लिए कुछ उपाय शानदार।

अपडेट किया गया

पढ़ने का समय: मिनट

How to Get Your Hand Towel Smelling Fresh

अपने रुमाल को ख़ुशबूदार बनाने के लिए आप कुछ ख़ास उपाय अपना सकते हैं। वो कौन से उपाय हैं और उनका इस्तेमाल कैसे करें? चलिए, हम बताते हैं।

बेहतर परिणाम के लिए सारे रुमालो को एकसाथ धोएं।

१) रुमाल धोने से पहले

रुमाल को धोते वक़्त वॉशिंग मशीन में रिंस सायकल के दौरान १ कप सुगंधित तेल डालें। अगर आप रुमाल को हाथ से धो रहे हैं तो बाल्टीभर गुनगुना पानी लें और उसमें १ छोटा चम्मच सुगंधित तेल मिलाएं। अब उन्हें १५ मिनट के लिए यूं ही रहने दें, फिर रुमाल को निचोड़कर सुखाएं। आप चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार किसी भी सुगंधित तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे पुदीना, लैवेंडर, अजवाइन, नींबू आदि।

२) रुमाल धोते वक़्त

अपने रुमाल को ख़ुशबूदार बनाने के लिए आप फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप रुमाल को वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं तो रिंस सायकल के दौरान १ छोटा चम्मच फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर डालें। यदि आप हाथ से धो रहे हैं तो खंगालने के बाद बाल्टी भर पानी में आधा चम्मच फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर मिलाएं और रुमाल को १५ मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। इसके बाद रुमाल को बाल्टी से निकालें और निचोड़कर सुखाएं।

विज्ञापन
Surf Excel Matic Liquid

३) रुमाल धोने के बाद

अपने रुमाल को फूलों की तरह महकाने के लिए विनेगर और सुगंधित तेल का घोल बनाएं। बाल्टीभर गुनगुने पानी में आधा कप विनेगर डालें और उसमें अपने पसंदीदा सुगंधित तेल की ६-७ बूंद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। घोल में रुमाल को ३० मिनट तक भिगोएं और फिर सामान्य तरीक़े से धोएं। इसके बाद निचोड़कर सुखाएं।

क्यों हैं ना असरदार तरीक़े जो महकाएंगे रुमाल आपके!

सर्वेक्षण

क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?

0 वोट

मूल रूप से प्रकाशित