
किचन स्टोव पर तेल का गिरना आम बात है। पर इसे साफ़ न करने पर तेल जमना शुरू हो जाता है और स्टोव भद्दा दिखाई देने लगता है। इसलिए इसे साफ़ करने के लिए इन टिप्स को अपनाएं।
१) विनेगर और बेकिंग सोडा
कुकिंग स्टोव पर लगे तेल के दाग़ साफ़ करने के लिए बड़े बाउल में १ कप विनेगर और १ कप पानी मिलाकर घोल तैयार करें। फिर इसे स्प्रे ब ोतल में भरें और कुकिंग स्टोव पर स्प्रे करें। इससे कुकिंग स्टोव पर लगे दाग़ साफ़ हो जाएंगे। आख़िर में साफ़ कपड़े से कुकिंग स्टोव को पोंछें। अब आपका कुकिंग स्टोव चमकने लगेगा।
२) मिनरल ऑयल
यह सफ़ाई का सबसे आसान तरीक़ा है। बस मिनरल ऑयल की कुछ बूंदों को साफ़ कपड़े या पेपर टॉवल पर लें। अब कुकिंग स्टोव की चिकनी सतह को कपड़े या पेपर टॉवल से पोछें। इससे चिकनाई पूरी तरह चली जाएगी।

३) नेल पॉलिश रिमूवर और डिशवॉशिंग लिक्विड
आधा कप नेल पॉलिश रिमूवर लें, इसमें ३-४ बूंद डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाएं। अब तैयार घोल को कुकिंग स्टोव की चिकनी सतह पर डालें और १० मिनट के लिए यूंही छोड़ दें। नेल पॉलिश रिमूवर में मौजूद अल्कोहल चिकनी परत को ख़त्म कर देगा और डिशवॉशिंग लिक्विड दाग़ों को मिटा देगा। अब साफ़ कपड़े से पोंछें।
४) नींबू का रस और सोडा
सोडे की बोतल में ७-८ बूंद नींबू का रस डालें। अब बोतल को अच्छी तरह हिलाएं और कुकिंग स्टोव की चिकनी सतह पर डालें। फिर साफ़ कपड़े से सतह को रगड़ें। इस तरह आपके कुकिंग स्टोव की चिकनी सतह साफ़ हो जाएगी।
क्या आप एक क्लीनिंग या लॉन्ड्री उत्पाद को खरीदने के लिए अधिक प्रवृत्त होंगे जिसके पैक पर एक दिखाई देता है QR कोड होता है तुलना में एक उत्पाद के साथ जिसमें QR कोड नहीं होता है?
0 वोट
बेशक़ इन उपायों को अपनाने के बाद तेल के दाग़ आपके स्टोव से छूट जाएंगे!